Priyanka-Chopra and Nick-Jonas: बच्चे पैदा न होने पर प्रियंका ने निक जोनस का उड़ाया मजाक, सुने क्या कहा अभिनेत्री ने

Priyanka-Chopra and Nick-Jonas: जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट प्रोग्राम (Jonas Brothers Family Roast Program) की बात करें तो इसे केनन थॉम्पसन होस्ट कर रहे हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-11-23 12:17 GMT

प्रियंका चोपड़ा (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Priyanka-Chopra and Nick-Jonas: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  ने एक अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) की खिल्ली उड़ाई। उन्होंने कहा कि वो एकमात्र कपल हैं जिनकी अभी तक एक भी संतान (priyanka chopra children) नहीं हुई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने नेटफ्लिक्स के मोस्ट अवेटेड प्रोग्राम जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट (Jonas Brothers Family Roast)  में अपने पति से लेकर उनके भाइयों तक को धो डाला है। अभिनेत्री ने अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से जोनस ब्रदर्स (Jonas Brothers)की ऐसी धुलाई कि है जिसका अंदाजा आप और हम लगा ही नहीं सकते। इस प्रोग्राम को देखने के बाद आप वाकई अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। प्रियंका चोपड़ा के सेंस ऑफ ह्यूमर की झलक आपको सोनी टीवी के चर्चित शो "कॉमेडी नाइट्स विद कपिल" (Comedy Nights With Kapil) में देखने को मिली होगी। अभिनेत्री ने इस शो में कॉमेडियन कपिल शर्मा का ऐसा मजाक बनाया था कि वो चाहकर भी कुछ नहीं बोल पा रहे थें। शो में प्रियंका ने कपिल के इंग्लिश न आने का मजाक उड़ाया था।

जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट प्रोग्राम (Jonas Brothers Family Roast Program) की बात करें तो इसे केनन थॉम्पसन होस्ट कर रहे हैं। शो के एपिसोड में केविन जोनस , जो जोनस और निक जोनस अपने - अपने लाइफ पार्टनर डेनियल जोनास, सोफी टर्नर और प्रियंका चोपड़ा के साथ शिरकत करेंगे। शो के दौरान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मंच पर आएंगी और वो अपने पति निक जोनस को रोस्ट करती दिखाई देंगी। प्रियंका अपने पति के एक्टिंग के मामले में सेमी सक्सेसफुल होने पर उनका मजाक उड़ाएंगी। वो दर्शकों से कहेगी कि निक उन्हें टिक - टॉक बनाना सिखाते हैं,तो वो उन्हें एक सफल एक्टिंग करियर कैसा होता है यह बताती हैं। अभिनेत्री के इस बात को सुनकर उनके पति निक जोनस अपना चेहरी छिपाते दिखाई देते हैं। वहीं निक के भाई उनका मजाक बनता देख खूब खुश होते हैं।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा निक के भाईयों को हंसता देख उन्हें रोस्ट करने की तैयारी करती हैं। अभिनेत्री जोनस ब्रदर्स को इंस्टाग्राम (jonas brothers instagram) पर पोस्ट शेयर करने के मामले में क्यूट कहती हैं। वो कहती हैं कि ये तीनों भाई दिन भर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं , फिर भी इन तीनों के फॉलोवर्स को मिलाकर भी मेरे फॉलोवर्स ज्यादा हैं। अभिनेत्री के इस रोस्ट को सुनकर तीनों भाई शर्मींदा हो जाते हैं और शरमाते हुए मुस्कुराने लगते हैं। बता दें कि इस वक्त प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम (Priyanka Chopra Instagram) पर 70 मीलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। अभिनेत्री अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। अभिनेत्री के लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें ग्लोबल सेलिब्रिटी का दर्जा दिया गया है। 

आखिरी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दुबारा निक जोनस (Priyanka Chopra) के पास आती हैं और उनकी खिल्ली उड़ाने का काम शौक से करती हैं। अभिनेत्री उनसे कहती हैं कि वो एकमात्र ऐसे कपल बचे रह गए हैं जिनकी अभी तक एक भी संतान नहीं हुई। प्रियंका के इस बात को सुनकर निक स्तब्ध रह जाते हैं। आगे प्रियंका निक की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, "वो एक्सपेक्ट कर रही हैं।" अपनी बातों को पूरा करने के लिए वो आगे इस बात में जोड़ती हैं कि हम एक्सपेक्ट कर रहे हैं कि आज रात हम नशे में हों और कल तक सोए रहें। प्रियंका की यह बात सुनकर सभी दर्शक हंसी से लोटपोट हो जाते हैं।

Tags:    

Similar News