प्रियंका चोपड़ा ने भी 3 बार की थी सुसाइड की कोशिश, ये थी असली वजह

Update: 2016-04-04 21:09 GMT

मुंबई : पूरा बॉलीवुड प्रत्यूषा बनर्जी के खुदकुशी से सदमे में है। इसी बीच चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है कि बॉलीवुड की स्ट्रांग दिखने वाली ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने भी खुदकुशी करने की कोशिश की थी। प्रियंका के एक्स मैनेजर प्रकाश जाजू ने ट्वीटर पर यह जानकारी दी है। ऐसा उन्होनें तब किया था, जब 'पीसी' बॉलीवुड में संघर्ष कर रही थीं।

ट्वीटर में के जरिए खोले राज

प्रकाश जाजू ने अपने कई सारे ट्वीट्स में प्रकाश ने बताया कि प्रियंका ने 3 बार सुसाइड करने की कोशिश की थी और उन्होनें उस समय पीसी को ऐसा करने से रोका था। प्रकाश जाजू ने अपने ट्वीट्स के जरिए प्रियंका के अलावा अन्य बॉलीवुड अभिनेत्रियों का राज भी खोला।

क्या वजह थी?

प्रकाश जाजू ने बताया कि प्रियंका और उनके पुराने ब्वॉयफ्रेंड असीम मर्चेंट में बहुत झगड़े होते थे। जिसके बाद प्रियंका रात भर परेशान रहती थीं और मुझे फोन किया करती थीं। एक बार असीम से झगड़े के बाद पीसी मुंबई के वसई इलाके में ड्राइव करके गईं और सुसाइड करने की कोशिश की।

जाजू के खिलाफ किया था केस दर्ज

प्रियंका असीम की मां के काफी करीब थीं और उनकी मां के देहांत के बाद प्रियंका ने एक बिल्डिंग से कुदकर जान देने की कोशिश की। जाजू के मुताबिक उस घटना के बाद जब तक फ्लैट की खिड़कियों पर लोहे नहीं लगाए गए तब तक प्रियंका को चेयर से बांध कर रखा गया था। यह भी बता दें कि प्रियंका के अपने एक्स मैनेजर जाजू से संबंध अच्छे नहीं रहे हैं। 2008 में प्रियंका के पिता ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद जाजू को 67 दिन जेल में गुजारने पड़े थे।

Tags:    

Similar News