Priyanka Chopra 3 साल के बाद आ रहीं हैं भारत वापस, जानिए क्या हैं उनके प्लांस

Priyanka Chopra Back To India: प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्रेवल प्लान्स को अपने फैंस के साथ शेयर किया है उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी के ज़रिये सबको बताया है कि वो इंडिया आ रहीं हैं।

Update: 2022-10-31 09:11 GMT

Priyanka Chopra Back To India (Image Credit-Social Media)

Priyanka Chopra Back To India: प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्रेवल प्लान्स को अपने फैंस के साथ शेयर किया है उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी के ज़रिये सबको बताया है कि वो इंडिया आ रहीं हैं। देसी गर्ल आखिरकार तीन साल बाद भारत आ रही है। आइये जानते हैं कि प्रियंका के इंडिया आने के पीछे उनके क्या क्या प्लान्स हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में निक जोनास से शादी की और तब से वो इंडिया से दूर हैं। वो भले ही पूरी दुनिया की यात्रा कर रही है, वहीँ इंडिया की उनकी बेहद कम यात्राएँ रहीं हैं। फिलहाल तीन साल के लंबे समय के बाद आखिरकार प्रियंका चोपड़ा घर आ रही हैं। जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिये किया। अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक्साइटमेंट को शेयर किया वहीँ पिग्गी चोप्स को एक फ्लाइट में सवार होते हुए देखा गया जो उन्हें इंडिया लेकर आई। साथ ही उन्होंने अपने बोर्डिंग पास की एक तस्वीर शेयर कर यह खबर अपने फैंस को दी।

जैसे ही प्रियंका ने तस्वीर शेयर की, उन्होंने कैप्शन में लिखा कि वो तीन साल के लंबे समय के बाद घर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, आखिर...घर जा रही हूं। लगभग 3 सालों के बाद" और इसे एक इमोशनल इमोजी और दिल के साथ शेयर किया। प्रियंका चोपड़ा अब एक माँ भी हैं। हाल ही में PeeCee ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा और पति निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क भी ट्रेवल किया था। फिलहाल अभी ये क्लियर नहीं है कि मालती प्रियंका के साथ इंडिया ट्रेवल कर रही है या नहीं। वैसे काफी हद तक ये उम्मीद है कि मालती प्रियंका के साथ भारत आएँगी और ये उनकी पहली इंडिया विजिट होगी।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा इंडिया काम के सिलसिले में आ रहीं हैं। वो फरहान अख्तर के प्रोडक्शन 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली हैं। हालाँकि, इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू नहीं हो सकती क्योंकि आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के कारण प्रोजेक्ट में देरी हुई है और प्रियंका चोपड़ा ने भी सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी का स्वागत किया। फिलहाल कई सवाल सामने आ रहे हैं कि क्या वो कुछ और बॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन करने की योजना बना रही हैं? खैर ये तो वक्त ही बता सकता है।

Tags:    

Similar News