Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, लेटेस्ट फोटो में रिवील किया फेस

Priyanka Chopra Reveals Daughter Malti Face: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie) का चेहरा रिवील किया है। मालती निक जोनस जैसी दिखती है।

Update: 2023-01-31 04:40 GMT

Priyanka Chopra (Image: Social Media)

Priyanka Chopra Reveals Daughter Malti Face: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie) का चेहरा रिवील किया है। जिसे देखने के बाद फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की बेटी मालती का चेहरा देखने का फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। देसी गर्ल का लेटेस्ट फोटो काफी वायरल हो रहा है।

निक जोनस जैसी दिखती है मालती

दरअसल लेटेस्ट पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी बेटी मालती का चेहरा रिवील किया है। देसी गर्ल और उनकी बेटी का फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें 30 जनवरी को प्रियंका ने अपनी बेटी के साथ पहली बार पब्लिक एपियरंस दी। देसी गर्ल अपनी बेटी मालती को निक जोनस और उनके भाइयों के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार मिलने के इवेंट में लेकर आई थीं। वायरल फोटो में मालती क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स के साथ पेयर में नजर आई। साथ ही क्यूट बो के साथ मालती मैरी के लुक को कंपलीट किया गया था। वहीं प्रियंका चोपड़ा, अपनी बेटी मालती को गोद में लिए हुए काफी खुश नजर आ रही थीं। देसी गर्ल ने ब्राउन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की थी जिसमें वे बेहद स्टाइलिश दिख रही थीं।

बता दें मां बेटी की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है और प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

प्रियंका ने सेरोगेसी को लेकर बयां किया था दर्द

दरअसल हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने वोग के साथ एक इंटरव्यू में अपनी सरोगेसी जर्नी को लेकर कई खुलासे किए थे। देसी गर्ल ने कहा था कि, "मुझे काफी मेडिकल कॉम्पलीकेशनंस थीं। मेरी लिए यह एक जरूरी कदम था और, मैं बहुत ग्रेटिट्यूड हूं कि मैं उस स्थिति में थी जहां मैं ऐसा कर सकती थी। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पर प्रेग्नेंसी 'आउटसोर्स' करने और वॉम्ब को 'किराए पर लेने' और 'रेडी-मेड' बच्चे को चुनने का भी आरोप लगाया गया था। वहीं मालती और प्रियंका की इस वायरल फोटो और विडियोज पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं। 

Tags:    

Similar News