मिशेल ओबामा के साथ इस खास इवेंट में शामिल होंगी प्रियंका, पोस्ट शेयर कर बताया

मिस वर्ल्ड से एक्टिंग करियर शुरू कर हॉलीवुड तक पहुंच चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में प्रियंका ने अमेजन प्राइम के साथ पूरे 2 साल की 'मल्टीमिलियन डॉलर फर्स्‍ट लुक टेलीविजन डील' साइन की है। इसके बाद हॉलीवुड का एक प्रोजेक्ट 'मैट्रिक्स 4' (Matrix 4) उनके हाथ लगा है

Update: 2020-07-09 16:31 GMT

मुंबई मिस वर्ल्ड से एक्टिंग करियर शुरू कर हॉलीवुड तक पहुंच चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में प्रियंका ने अमेजन प्राइम के साथ पूरे 2 साल की 'मल्टीमिलियन डॉलर फर्स्‍ट लुक टेलीविजन डील' साइन की है। इसके बाद हॉलीवुड का एक प्रोजेक्ट 'मैट्रिक्स 4' (Matrix 4) उनके हाथ लगा है। अब वह 'गर्ल अप लीडरशिप समिट 2020' में नजर आने वाली हैं। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी है।

यह पढ़ें....नोएडा प्रॉपर्टी घोटाला: सरकारी तंत्र का ऐसा खेल, सत्ता से लेकर विपक्ष तक शामिल



बैकग्राउंड को छोड़कर ...

प्रियंका चोपड़ा के अलावा मेगन मार्कल, मिशेल ओबामा आदि भी'गर्ल अप लीडरशिप समिट 2020' में दिखने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, "उनका बैकग्राउंड क्या रहा है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लड़कियों में खुद को, अपने समुदाय को और अपने आसपास की दुनिया को रूपांतरित करने की शक्ति होती है। वर्चुअल वर्ल्ड 2020 में मुझे जॉइन कीजिए।"

Full View

20 साल का सफर

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे होने पर एक वीडियो शेयर किया था। 20 साल में उन्होंने करियर की शुरुआत से स्टारडम तक की यात्रा के बारे बताया है। इस वीडियो में प्रियंका ने 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनने से लेकर हिंदी सिनेमा में लीडिंग एक्टर बनने और हॉलीवुड में अपनी स्थिति मजबूत बनाने की यात्रा का जिक्र किया है।

Full View

अपनी पोस्ट में प्रियंका ने लिखा था, ‘एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में 20 साल, जब से मैंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की शुरुआत की है तब से अब तक के इन 20 सालों के इतने खूबसूरत रिमाइंडर के लिए आप सभी लोगों और @ozzyproduction को थैंक्यू। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं आपसे किसी दिन मिलूंगी।

यह पढ़ें...ई-मोबिलिटी के लिए चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत, मिलेगा इतना फायदा

बता दें कि वह कियानू रीव्स की फेमस 'मैट्रिक्स' सीरीज की चौथी फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा पिछली बार बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News