Priyanka Chopra ने शेयर किया अपना हॉट बिकिनी लुक, LA के घर में पूल टाइम बिता रहीं एक्ट्रेस ने लिखा 'सनडेज'

Priyanka Chopra: पिग्गी चोप्स ने रविवार को, अपने लॉस एंजिल्स के घर में एक पूल में चिल करते हुए खुद की एक खूबसूरत तस्वीर अपने फैंस के लिए शेयर की। आप भी देखिये प्रियंका का ये खास अंदाज़।

Update: 2022-08-08 04:48 GMT

Priyanka Chopra Bikini Look (Image Credit-Social Media)

Priyanka Chopra Bikini Look: प्रियंका चोपड़ा विश्व स्तर पर सबसे प्रसिद्ध एक्ट्रेसस में से एक हैं। प्रियंका अपनी ज़िन्दगी खुलकर जीने में विश्वास रखतीं हैं। देसी गर्ल यूँ तो अपनी लाइफ और करियर में काफी बिजी रहतीं हैं लेकिन इस बीच वो आराम करने और अपने काम में सही ताल मेल बिठा लेती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं वो अपनी ज़िन्दगी से जुड़े खास पलों को भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं और अपने फैंस को अपने जीवन से अपडेट करती रहती हैं। पिग्गी चोप्स ने रविवार को, अपने लॉस एंजिल्स के घर में एक पूल में चिल करते हुए खुद की एक खूबसूरत तस्वीर अपने फैंस के लिए शेयर की। आप भी देखिये प्रियंका का ये खास अंदाज़।

प्रियंका ने अपनी बेहद हॉट और खूबसूरत तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। इस तस्वीर में पूल के किनारे प्रियंका को धूप में समय बिताते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी पहनी थी जिसमें उनका टोन्ड मिडसेक्शन विज़िबल हो रहा था और प्रियंका ने इसे व्हाइट सी-थ्रू जैकेट के साथ लेयर किया था। उन्होंने अपने बालों को आधा बांधा हुआ है और गहरे रंग के गॉगल्स उनके लुक को और भी ज़्यादा इन्हैंस कर रहे हैं। प्रियंका ने अपने लुक को कई गोल्डन पीस ज्वैलरी के साथ एक्सेसराइज किया हुआ है। इससे पहले प्रियंका ने अपने पति निक जोनास और उनकी बेटी माल्टी मैरी जोनास चोपड़ा के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपने फैंस के साथ शेयर की थी जिसमे वो अपनी फॅमिली के साथ समय बिताते हुए नज़र आ रहीं थीं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने इसे कैप्शन दिया: "सनडेज।"

गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका ने 18 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाया और इस बर्थडे पर वो अपनी बेटी मालती मैरी, पति निक जोनास, उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ नज़र आईं । प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें भी साझा कीं जिसमें निक जोनास, परिणीति चोपड़ा, मधु चोपड़ा, मालती मैरी चोपड़ा जोनास और सभी शामिल थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो PeeCee इस समय कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म एंडिंग थिंग्स, इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में दिखाई देंगी। उनके पास कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा भी है। ये फिल्म 2019 की फिल्म द स्काई इज़ पिंक के बाद प्रियंका की हिंदी स्क्रीन पर वापसी होगी ।

Tags:    

Similar News