आगे की स्लाइड में देखिए कैसे जम गई प्रियंका चोपड़ा
आखिर क्यों 1 मिनट के लिए बर्फ की तरह जम गई प्रियंका चोपड़ा, वजह कर देगी हैरान
मुंबई: बॉलीवुड की 'क्वांटिको गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के बारे में कहा जाता है कि वह जो कुछ भी करने की सोचती हैं, उसे पूरा करके ही मानती हैं। आज तभी हॉलीवुड में भी उनकी पहचान बन गई है। आजकल प्रियंका चोपड़ा इंडिया में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे मैनेक्विन चैलेंज को अपनी टीम के साथ लिया। उन्होंने अपनी टीम के साथ फिल्माए गए एक वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा बर्फ की तरह एक ही जगह पर फ्रीज हो गई हैं। उनकी टीम ने उन्हें चारों ओर से घेर रखा है। सभी अपने तरीके से काम को कर रहे हैं। किसी ने प्रियंका की ड्रेस को पकड़ा हुआ है, तो कोई उनके बाल बना रहा है। तो वहीं कोई सेल्फी ले रहा है, पर कोई भी जरा सा नहीं हिल रहा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है कि 'इस मूमेंट को मैंने हमेशा के लिए रोक लिया यह केवल मेरी इंडियन टीम का पार्ट है और मुझे बिलीव नहीं होता कि मैंने एक मिनट के लिए इन्हें काम करने से रोक दिया। मिलते हैं नए साल में कम को रेस्पेक्ट, टीम को प्यार।'
बता दें कि आजकल प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' में काम कर रही हैं और जल्द ही उनकी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' आने वाली है।