Priyanka Chopra Latest Photos: प्री-ऑस्कर इंवेंट में प्रियंका का दिखा बोल्ड अवतार, ऑल-व्हाइट लुक में एक्ट्रेस ने लूटी महफिल

Priyanka Chopra Latest Photos: हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा प्री-ऑस्कर इवेंट का हिस्सा बनीं, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस का लुक।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2023-03-11 06:00 GMT

Priyanka Chopra Latest Photos (Image Credit: Instagram)

Priyanka Chopra Latest Photos: दुनियाभर के कलाकर सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड यानी 'ऑस्कर अवॉर्ड' को लेकर काफी एक्साइडेट हैं। इसका आयोजन 13 मार्च 2023 को लॉस एजेंलिस के 'डॉल्बी थिएटर' में किया जाएगा, लेकिन इससे पहले एक प्री-ऑस्कर इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें हॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी। इस दौरान बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनास के साथ इस इवेंट में शामिल हुई थीं।

प्री-ऑस्कर इवेंट में शामिल हुईं प्रियंका

इस दौरान बॉलीवुड की देसी गर्ल ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं, फैंस भी प्रियंका के इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं प्रियंका चोपड़ा की ये फोटोज।


प्रियंका ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। फोटोज में प्रियंका व्हाइट कलर के मरमेड आउटफिट में बला की खूबसूरत लग रही हैं।


प्रियंका की ये तस्वीरें ऑस्कर के साउथ एशियन 'एक्सीलेंस अवॉर्ड्स नाइट' की हैं, जहां एक्ट्रेस ने अपने कातिलाना अंदाज से सभी को अपना दीवाना बना लिया।


तस्वीरों में प्रियंका व्हाइट कलर के टू पीस आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने अपने इस व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ एक फिश कट स्कर्ट पेयर किया था।


अपने इस आउटफिट को कंप्लीट करते हुए प्रियंका ने फर जैकेट कैरी किया हुआ था, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था।


प्रियंका की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस की दिलकश अदाओं पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। खैर, हमें तो प्रियंका का ये लुक बेहद पसंद आया। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस की ये खूबसूरत तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं : )

Tags:    

Similar News