Priyanka Chopra: आलिया-कैटरीना से अलग हुई प्रियंका चोपड़ा? क्या टूट गई इनकी दोस्ती? साथ फिल्म करने से किया इंकार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आने वाली थीं, लेकिन अब उन्होंने इस फिल्म से अलग होने का फैसला लिया है। आइए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण है।;

Update:2023-07-01 12:04 IST
Priyanka Chopra: आलिया-कैटरीना से अलग हुई प्रियंका चोपड़ा? क्या टूट गई इनकी दोस्ती? साथ फिल्म करने से किया इंकार
Priyanka Chopra (Image credit: Instagram)
  • whatsapp icon

Priyanka Chopra: फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'जी ले जरा' में प्रियंका चोपड़ा एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली थीं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइडेट थे, क्योंकि इस फिल्म में तीन फेमस एक्ट्रेस और बेस्ट फ्रेंड साथ दिखाई देने वाले थे, लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म से अपने हाथ पीछे कर लिए हैं। आइए आपको विस्तार से समझाते हैं कि इसके पीछे क्या वजह है?

Also Read

प्रियंका चोपड़ा नहीं करेंगी आलिया-कैटरीना संग काम

दरअसल, सामने आई खबर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने फरहान अख्तर की फिल्म को करने से मना कर दिया है। जी हां...अब वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ संग इस फिल्म में नजर नहीं आएंगी। ऐसी खबरें हैं कि प्रियंका चोपड़ा को रिप्लेस करने का विचार किया जा रहा है। खबरों के अनुसार अब आलिया और कैटरीना के साथ इस फिल्म में प्रियंका की जगह कियारा आडवाणी नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक इन खबरों पर प्रियंका या फिर फरहान अख्तर की तरह से कोई कंफर्मेशन सामने नहीं आया है। इस खबर के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आलिया और कैटरीना संग प्रियंका की लड़ाई हुई है। इसलिए वह उनके साथ फिल्म नहीं करना चाहती हैं। हालांकि, सच क्या है ये अभी कोई नहीं जानता है।

क्या रिलीज होगी फरहान अख्तर की फिल्म?

बता दें कि इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है। फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट तो दूर फिल्म की शूटिंग तक की कोई खबर नहीं है। ऐसे में अब यही दावा किया जा रहा है कि फरहान अख्तर की ये ठंडे बस्ते में चली गई है। हालांकि, इसकी असली वजह कैटरीना कैफ-आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के डेट साथ में मैच नहीं होना है। इस वक्त तीनों स्टार्स अपनी-अपनी लाइफ में काफी बिजी हैं।

फिल्म की कास्ट है बेहद बिजी

इस फिल्म के लिए फरहान ने कैटरीना-आलिया और प्रियंका को कास्ट किया था, लेकिन तीनों ही काफी बिजी हैं। जहां इस वक्त प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के कारण इस फिल्म को डेट नहीं दे पा रही हैं, तो वहीं आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म 'बाइजू बावरा' और 'रामायण' की शूटिंग के कारण टाइम नहीं दे पा रही हैं और कैटरीना इस वक्त 'टाइगर 3' में बिजी हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि क्या फरहान की ये फिल्म वाकई ठंडे बस्ते में चली जाएगी या फिर इस पर जल्द काम किया जाएगा।

Tags:    

Similar News