'कॉफी विद करण' में प्रियंका चोपड़ा ने खोले ये राज, हर सवाल पर दिए ऐसे शॉकिंग जवाब

Update:2017-01-19 10:06 IST

मुंबई: बॉलीवुड के फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में जो भी आता है, उसके बारे में कई तरह के राज खुल जाते हैं। यह एक ऐसा टीवी शो है, जिसमें करण जौहर सेलिब्रिटीज से उन्हीं के अनसुने फैक्ट्स सबके सामने ले आते हैं। जी हां, जल्द ही इस शो में अब लोग 'क्वांटिको गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के बारे में वो बातें जान सकेंगे, जो उन्होंने नहीं सुने होंगे क्योंकि इस बार करण जौहर के सेट पर कॉफी पीने आ रही हैं प्रियंका चोपड़ा। इस शो में प्रियंका खुद से जुड़ी प्राइवेट इनफार्मेशन पर बेबाकी से बोलते हुए नजर आएंगी।

इस एपिसोड के प्रोमो मीडिया में खूब शेयर हो रहे हैं। शो में जब करण ने प्रियंका चोपड़ा से उनकी शादी से जुड़ा सवाल किया। तो उन्होंने कहा कि जब भी उनके हाथ में अंगूठी होगी, तो आपको पता चल जाएगा कि शादी कब है?

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या राज खुले हैं प्रियंका चोपड़ा के बारे में

सबसे मजेदार बात तो इस एपिसोड की यह रहेगी कि करण इसमें प्रियंका चोपड़ा से पूछेंगे कि क्या उन्होंने अपने 'एक्स' को किस किया है? लेकिन उससे भी ज्यादा हैरानी होगी कि इस पर प्रियंका ने क्या कहा? उनका आंसर सुनकर आप भी सोचने पर मजबूर हो सकते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या रहा किस वाले सवाल पर प्रियंका का जवाब

किस के सवाल पर प्रियंका ने 'टकीला शॉट' लिया, जिसका मतलब होता है कि 'हां'। इसका मतलब की प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक्स को किस किया है। करण जौहर ने प्रियंका के राज खोलने यहीं पर ख़त्म नहीं किए, उन्होंने प्रियंका की जनरल नॉलेज का भी टेस्ट लिया। प्रियंका तब शॉक हो गई, जब करण ने उनसे इंडिया के तीन प्राइम मिनिस्टर्स के नाम पूछ दिए। इस पर प्रियंका बोली 'अरे बाबा रे' इसके बाद प्रियंका ने अपनी लाइफ के कई सीक्रेट्स भी शेयर किए।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में नजर आने वाली हैं।

Tags:    

Similar News