डियर प्रियंका ! अब 'सलमान खान' से बनाए रखना दूरी, नहीं तो.....

Update: 2018-07-28 07:10 GMT

मुंबई : बॉलीवुड की पिग्गी चॉप्स ने हॉलीवुड में पहचान क्या बनाई, अपनों को ही बेगाना कर दिया। जी हां प्रियंका ने सलमान की फिल्म ‘भारत’ से कन्नी काट ली है। दो दिन पहले उन्होंने ट्वीट के जरिये टीम सहित फैन्स को इसकी जानकारी दी लेकिन शायद प्रियंका भूल गई कि इस बार उन्होंने किसको धोखा दिया है।

बता दें कि, ‘भारत’ को सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री की प्रोडक्शन कंपनी ‘रील लाइफ’ प्रोड्यूस कर रही है। यह फिल्म 2019 में रिलीज होगी। कंपनी के सीईओ निखिल नमित के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने दो दिन पहले हमें बताया कि वह सगाई के चलते भारत फिल्म छोड़ रही हैं।

निखिल कहते हैं कि प्रियंका का ये बिहेवयर काफी अनप्रोफेशनल था। वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान इस फैसले के बाद प्रियंका से काफी नाराज हैं। सलमान खान ने प्रियंका के साथ कभी काम नहीं करने का फैसला लिया है।

इन 2 एक्ट्रेस का सामने आया नाम

भारत में प्रियंका की रिप्लेसमेंट के लिए अब जैक्लीन और कटरीना कैफ रेस में है। खबरों के मुताबिक प्रियंका के एटिट्यूड देखने के बाद सलमान खान ने दबंग टूर के दौरान कटरीना कैफ से फिल्म में काम करने की बात कही थी। खुद कटरीना ने ये रोल निभाने में दिलचस्पी दिखाई थी।

 

Similar News