Priyanka Chopra ने शेयर किया अपनी बेबी गर्ल मालती मैरी कि तस्वीर, बेबी को पहनाया चूड़ी और पायल
Priyanka Chopra Baby Girl: मिस इंडिया वर्ल्ड रह चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अब्बास मस्तान कि रोमांटिक थ्रिलर फिल्म "हमराज़" से डेब्यू कर बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।;

Become a parents of baby girl (image: social media)
Priyanka Chopra Baby Girl: मिस इंडिया वर्ल्ड रह चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अब्बास मस्तान कि रोमांटिक थ्रिलर फिल्म "हमराज़" से डेब्यू कर बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्मी करियर में कई उतार चढ़ाव देखें और अपने कैरियर में आने वाली सभी बाधाओं को पर कर उन ऊंचाइयों पर जा पहुंची हैं जहां तक पहुंचना हर एक्टर्स का सपना और चाहत होती है।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बेशक अब तक के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। अपनी शादी के बाद से प्रियंका और निक जोनस ने अपनी कई खूबसूरत पलों और खुद से जुड़ी कई बातों को सोशल मीडिया के थ्रू अपने फैंस को दी है। वहीं प्रेजेंट में, दोनों पैरेंट्स के रूप में अपने जीवन के नए फेस का लुत्फ उठा रहे हैं। बता दें कि निक और प्रियंका ने इस साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा का स्वागत किया है। वहीं मदर्स डे पर एनआईसीयू में 100 से ज्यादा दिन बिताने के बाद प्रियंका चोपड़ा घर आई थीं। कभी-कभी, इस पावर कपल ने अपनी बेबी गर्ल मालती मैरी चोपड़ा जोनास की झलकियाँ शेयर करते रहते हैं, लेकिन कभी अपनी बेटी का चेहरा सामने नहीं आने दिया।
बता दें कि, दिल धड़कने दो की अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बेबी गर्ल मालती मैरी की एक और प्यारी तस्वीर शेयर की जिसमें प्रियंका चोपड़ा की मौसी किरण माथुर बेबी गर्ल मालती मैरी को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक किरण माथुर PeeCee के LA होम में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "लव यू छोटी नानी," दिल वाले इमोजी के साथ मालती मैरी एक सफेद फ्रॉक और एक मैचिंग हेडबैंड पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं, तस्वीर में प्रियंका कि बेबी गर्ल ने चूड़ियां और पायल भी पहने नजर आ रहीं हैं।
वहीं हाल ही में प्रियंका अपना 40वां बर्थडे मनाने और मालती का 6 महीने का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मैक्सिको गई थीं। अभिनेत्री प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें भी शेयर कीं जिसमें निक जोनास, परिणीति चोपड़ा, मधु चोपड़ा और मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ कई दूसरे लोग भी नजर आएं।
इस बीच अगर हम काम कि बात करें तो, प्रियंका की पाइपलाइन में कई दिलचस्प फिल्में हैं। उन्हें आखिरी बार अमेरिकी फिल्म, द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में देखा गया था, जिसमें केअनु रीव्स, कैरी-ऐनी मॉस, जैडा पिंकेट स्मिथ, लैम्बर्ट विल्सन, याह्या अब्दुल-मतीन, जेसिका हेनविक, जोनाथन ग्रॉफ, नील पैट्रिक हैरिस शामिल थे। इसके बाद प्रियंका एंडिंग थिंग्स कि "इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी" में नजर आएंगी। वहीं बॉलीवुड फिल्मों में उनके पास कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फरहान अख्तर की फिल्म "जी ले जरा" भी है । यह 2019 की फिल्म "द स्काई इज़ पिंक" के बाद हिंदी स्क्रीन पर उनकी वापसी करेंगी।