Met Gala 2023: आपने देखा प्रियंका चोपड़ा का ये 2 अरब का नेकलेस, जानिए क्या है इसकी खासियत

Met Gala 2023: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मेट गाला 2023 के इवेंट में शिरकत की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Update:2023-05-02 18:01 IST
Priyanka Chopra (Image credit: Instagram)

Met Gala 2023: 'ग्लोबल आइकन' प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 'Met Gala 2023' में शिरकत कर अपनी दिलकश अदाओं से 9सभी का दिल जीत लिया। व्हाइट एंड ब्लैक कलर के आउटफिट में प्रियंका गजब की खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, प्रियंका के पूरे आउटफिट में जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह था उनका यूनिक नेकलेस जिसकी कीमत सुन सभी के होश उड़ गए हैं। आइए आपको प्रियंका के इन नेकलेस की कीमत और इसकी खासियत बताते हैं।

बेहद खास है प्रियंका चोपड़ा का नेकलेस

प्रियंका चोपड़ा के इन नेकलेस की बात करें, तो ये 11.6 कैरेट का डायमंड है। इस नेकलेस को 'Bulgari' ने डिजाइन किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ट्वीट के मुताबिक, इस नेकपीस की कीमत 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 2,04,38,57,500 रुपए है। यह कीमत आपको शॉकिंग लग सकती है, लेकिन दावे के मुताबिक 2 अरब रुपए का यह नेकलेस इस इवेंट के बाद ऑक्शन कर दिया जाएगा। 204 करोड़ रुपए का यह डायमंड नेकलेस बुलगारी की तरफ से है और गाला इवेंट के बाद इसे ऑक्शन कर दिया जाएगा।

मेट गाला 2023 में प्रियंका चोपड़ा का लुक

प्रियंका चोपड़ा इस साल मेट गाला इवेंट में वैलेंटिनो का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहनकर पहुंचीं। इस हाई स्लिट ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट के साथ उन्होंने हाथ में व्हाइट ग्लव्स पहने थे और बालों को ऊपर की तरह बांधा हुआ था। प्रियंका चोपड़ा का यह लुक फौरन ही इंटरनेट पर वायरल हो गया। एक्ट्रेस इससे पहले साल 2019 में इस इवेंट का हिस्सा बनी थीं और उनका लुक तब भी टॉक ऑफ द टाउन रहा था।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द स्पाई थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' में एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगी। यह सीरीज अमेजन प्राइम पर 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। इसी के साथ प्रियंका रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, उनके पास बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' भी है, जिसका निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आने वाली है।

Tags:    

Similar News