प्रियंका-निक इन दिनों सिंगापुर में कर रहे हैं एक-दूसरे की कंपनी एंज्वॉय

Update: 2018-08-06 06:35 GMT

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले खबरें आईं कि दोनों सितंबर में शादी कर सकते हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।

दोनों इन दिनों सिंगापुर में हैं। ये वीडियो वहीं के लावो नाइट क्लब का है। इस वीडियो को प्रियंका के फैन पेज पर शेयर किया गया। वीडियो में निक और प्रियंका काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों पार्टी को काफी एंजाॅय कर रहे हैं। प्रियंका निक को लंबे समय से डेट कर रही हैं। इतना ही दोनों एक साथ भारत भी आए, जहां प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा से निक की मुलाकात भी करवाई।

प्रियंका और निक को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है।दोनों की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि दोनों की उम्र में काफी फासला है लेकिन प्रियंका और निक की जबरदस्त बॉन्डिंग देखकर ये अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल हैं। अक्सर मीडिया के थ्रू दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

Tags:    

Similar News