Priyanka Chaudhary: सिल्वर स्लिट कट ड्रेस पहन प्रियंका ने गिराईं बिजलियां, हुस्न के दीवाने हुए फैंस

Priyanka Chaudhary Hot Look: बिग बॉस 16 के बाद से प्रियंका चाहर चौधरी की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है, फैंस एक्ट्रेस पर खूब प्यार बरसाते हैं। वहीं प्रियंका भी एक के बाद एक इवेंट में स्पॉट की जा रहीं हैं और अपने अदाओं का जलवा दिखा रहीं हैं।

Update: 2023-03-27 21:04 GMT
Priyanka Chaudhary (Photo- Social Media)
Priyanka Chaudhary Hot Look: बिग बॉस 16 के बाद से प्रियंका चाहर चौधरी की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है, फैंस एक्ट्रेस पर खूब प्यार बरसाते हैं। वहीं प्रियंका भी एक के बाद एक इवेंट में स्पॉट की जा रहीं हैं और अपने अदाओं का जलवा दिखा रहीं हैं।

सिल्वर स्लिट कट ड्रेस में प्रियंका ने गिराईं बिजलियां

प्रियंका चाहर चौधरी को हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट किया गया था, इस दौरान उनका लुक देखने लायक था। एक्ट्रेस सिल्वर कलर की स्लिट कट ड्रेस पहने इवेंट में चार चांद लगाने पहुंचीं। सोशल मीडिया पर उस इवेंट के कई विडियोज और तस्वीरें वायरल तो हो रहीं हैं। वही अब तो उन्होंने भी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। इन फोटोज में प्रियंका बेहद सेक्सी लग रहीं हैं, और फैंस तो उनके हुस्न के दीवाने हो चुके हैं। प्रियंका के इस पोस्ट पर फैंस दीवानों की तरह कमेंट की बारिश कर रहें हैं।

अब्दु और एमसी स्टैन की लड़ाई पर प्रियंका ने किया रिएक्ट

प्रियंका जब इवेंट में पहुंचीं तो उस दौरान जब एक्ट्रेस से अब्दु और एमसी स्टैन की लड़ाई को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "ठीक है ना, अब मैं दूसरे की बातों में क्यों बोलूं। दोनों के बीच आज लड़ाई है कल दोबारा सहमति हो जायेगी, इसमें मैं क्या बोलू। वो उनकी बाते है और वहीं जाने।"

क्या नागिन में नजर आएंगी प्रियंका

प्रियंका चाहर चौधरी जब बिग बॉस 16 में थी, तभी से कयास लग रहे थे कि एक्ट्रेस नागिन के अगले सीजन में नजर आएंगी। यहां तक की फैंस तो सोशल मीडिया पर प्रियंका का नागिन वाला पोस्टर भी बना कर शेयर कर रहे थे। अब जब इसे लेकर प्रियंका से सवाल किया गया तो प्रियंका ने कहा, "फिलहाल अभी मैं किसी भी चीज की कन्फर्मेशन नहीं दे सकती, जब तक कुछ फिक्स नहीं हो जाता है।"

बिग बॉस 16 के बाद इस म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं प्रियंका

बिग बॉस 16 के बाद प्रियंका चाहर चौधरी का एक म्यूजिक वीडियो "कुछ इतने हसीन" रिलीज हुआ, जिसमें वह अपने खास दोस्त अंकित गुप्ता के साथ दिखाई दे रहीं हैं। गाने को इन दोनों पर बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है, दोनों की प्यार भरी केमिस्ट्री के दर्शक दीवाने हो गए हैं और गाने पर खूब प्यार बरसा रहें हैं।

फिलहाल अब तो फैंस बेसब्री से प्रियंका के किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहें हैं।

Tags:    

Similar News