Pushpa 2 Release Date: फिर बदली अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल की रिलीज डेट

Pushpa 2 The Rule Release Date: अल्लू अर्जुन रश्मिका मंधाना की फिल्म पुष्पा 2 द रूल की रिलीज डेट में एक बार फिर से किया गया बदलाव, जाने नई रिलीज डेट

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-10-10 16:33 IST

Pushpa 2 The Rule Release Date

Pushpa 2 The Rule Release Date: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंधाना की फिल्म पुष्पा 2 द रूल जिसका दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। पहले फिल्म सिनेमाघरों में 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में फिल्म की शूटिंग पूरी ना होने की वजह रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया। जिसके बाद Pushpa 2 के निर्मिता सुकुमार ने रिलीज डेट 6 दिसंबर 2024 तय की थी। लेकिन अब जाकर Pushpa 2 The Rule को लेकर एक नई खबर आई है। जिसके अनुसार पुष्पा 2 द रूल के रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। चलिए जानते हैं पुष्पा 2 द रूल की नई रिलीज डेट (Pushpa 2 New Release Date) क्या है। 

पुष्पा 2 द रूल रिलीज डेट (Pushpa 2 The Rule Release Date In Hindi)-

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun), रश्मिका मंधाना (Rashmika Manddhana) की फिल्म पुष्पा 2 द रूल जिसका निर्देशन सुकुमार द्वारा किया जा रहा है। इसका पहला भाग 2021 में रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। जिसके बाद सुकुमार ने पुष्पा के दूसरे और तीसरे भाग को लेकर जानकारी शेयर की, तो वहीं पुष्पा का दूसरा भाग 15 अगस्त 2024 को पहले रिलीज होने वाला था। लेकिन शूटिंग पूरी ना होने की वजह से इसकी रिलीज डेट को 6 दिसंबर 2024 कर दिया गया था। जिसके बाद कुछ समय पहले ही पुष्पा 2 (Pushpa 2 The Rule Movie) के मेकर्स ने पुष्पा 2 का नया पोस्टर शेयर करते हुए दर्शकों को खुशखबरी दी की पुष्पा 2 काा फर्स्ट हॉल्फ कंपलिट कर लिया गया है। तो वहीं जल्द ही बाकी बचे हुए पार्ट की शूटिंग पूरी की जाएगी। 

अब जाकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि सुकुमार द्वारा पुष्पा 2 द रूल की रिलीज डेट में एक बार फिर से बदलाव किया जा सकता है। जहाँ पहले पुष्पा 2 द रूल सिनेमाघरों में 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी। अब जाकर ये 5 दिसंबर 2024 को रिलीज (Pushpa 2 New Release Date) होगी। लेकिन अभी ये सिर्फ अटकले ही है। इसके बारे में सुकुमार द्वारा या पुष्पा 2 की टीम द्वारा किसी प्रकार की कंफर्मेशन नहीं दी गई है। 

Tags:    

Similar News