Pushpa Pushpa Song: अल्लू अर्जुन की फिल्म Puhspa 2 का धमाकेदार गाना पुष्पा पुष्पा रिलीज

Pushpa Pushpa Song Download: अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 The Rule का पहला धमाकेदार गाना रिलीज हुआ, फिल्म का गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-05-01 11:35 GMT

Pushpa 2 The Rule Pushpa Pushpa Song Out

Pushpa Pushpa Song: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म Pushpa 2: The Rule इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही कई सारे रिकॉर्ड बना लिए हैं। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) एक बार फिर से Pushpa 2 में पुष्पाराज बनकर बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के मेकर्स ने Allu Arjun के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म का टीजर रिलीज किया था। Pushpa 2 का टीजर रिलीज होते ही Youtube पर इस कदर ट्रेंड करने लगा कि कई सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए और आज भी दर्शक फिल्म के टीजर को उतने ही उत्साह से देखते हैं। तो वहीं अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) व रश्मिका मंधाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म Pushpa 2 के पहला गाना Pushpa Pushpa रिलीज कर दिया है। 

पुष्पा 2: द रूल का गाना हुआ रिलीज ( Pushpa 2: The Rule Pushpa Pushpa Song Out)-

Full View

आज मेकर्स पुष्पा 2 द रूल (Pushpa Pushpa Song) का पहाल गाना रिलीज हो चुका है। पुष्पा 2 के गाने में अल्लू अर्जुन के लुक को और बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। पुष्पा 2 के पहले गाने का टाइटल Pushpa Pushpa रखा गया हैं। फिल्म का गाना 6 भाषाओं में रिलीज किया गया है। और ये पहली बार हुआ है, जब किसी पैन इंडिया फिल्म का गाना 6 भाषाओं में रिलीज हुआ है। फिल्म पुष्पा 2 का पहला गाना बंगाली भाषा में देवी प्रसाद ने गया है। फिल्म का पहला गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। 

पुष्पा 2 द रूल के टीजर ने मचाया तहलका (Pushpa 2 Teaser)-

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंधाना (Rashmika Mandanna) की पैन इंडिया फिल्म Pushpa 2: The Rule का टीजर मेकर्स द्वारा रिलीज करते ही Youtube पर तहलका मचा दिया। Pushpa 2 के टीजर को यूट्यूब पर दो हफ्तों में ही 114M (11.4 करोड़) यूजर्स ने देखा है।

यहीं नहीं Pushpa 2 : The Rule का Teaser आज भी फैंस रिपीट मोड पर देख रहे हैं। अल्लू अर्जुन का लुक इस बार एकदम से ही बदल गया है। साड़ी व पैरो में घूँघरू पहने हुए अल्लू अर्जुन जिस तरह से दुश्मनों की पिटाई करते हुए नजर आए उसे देखने के बाद हर किसी का मन उत्साह से भर गया। तो वहीं, अब Pushpa 2 के मेकर्स अल्लू अर्जुन व रश्मिका मंधाना के फैंस को एक और सरप्राइज देने का विचार बना रहे हैं।

पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2: The Rule) अगस्त के महीने में रिलीज होगी। फिल्म को रिलीज होने में अभी काफी समय हैं। और इसलिए अभी मेकर्स फिल्म का ट्रेलर भी नहीं रिलीज करने जा रहे हैं। लेकिन मेकर्स Pushpa 2: The Rule के लिए दर्शकों का उत्साह बनाए रखने के लिए मई के पहले महीने ही मेकर्स ने दर्शकों को एक बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है।

Tags:    

Similar News