Oo Antava Oo Oo Antava: किमी पॉल ने सामंथा प्रभु के आइटम सॉन्ग पर डांस किया, वायरल हुआ वीडियो

फिल्म पुष्पा के आइटम सॉन्ग ऊ अंतावा ऊ ऊ अंतावा ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। गाने पर अबतक लाखों वीडियो बन चुके हैं।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-01-17 07:42 GMT

Oo Antava Oo Oo Antava : अभिनेता अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर 'पुष्पा' (Pushpa) पिछले कई दिनों से कला की दुनिया में धूम मचा रही है। 'पुष्पा' ने अपने गानों, डायलॉग्स और शानदार लुक्स से फैन्स का दिल जीत लिया है। फिल्म के गानों को भी इस समय दमदार प्रितिक्रिया मिल रही है। फिल्म के लगभग सभी गानों पर सोशल मीडिया यूजर्स परफॉर्म कर रहे हैं। फिल्म के गाने के कई संस्करण विभिन्न रीलों और वीडियो पर भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं इसके आइटम सॉन्ग 'ऊ अंतावा ऊ ऊ अंतावा' की डिमांड युवाओं में खूब है।

काइली के डांस परफॉर्मेंस की तुलना सामंथा से की गई

काइली (Kili Paul) पॉल जिन्हें तंजानिया बॉय के नाम से जाना जाता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। काइली ने पिछले दिनों कई बॉलीवुड गानों पर डांस किया था। जिसके बाद सभी का ध्यान उनपर गया। काइली ने हाल ही में ने फिल्म पुष्पा के गाना 'ऊ अंतावा ऊ ऊ अंतावा' पर भी डांस किया है। उनका यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। काइली के डांस परफॉर्मेंस को लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं इसकी तुलना सामंथा रुथ प्रभु से कर रहे हैं।



5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने सुना इस गाने को

बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने इस गाने को शूट करने के लिए 5 करोड़ रुपए फीस के तौर पर ली है। उनका यह म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के हिंदी रिमेक को यूट्यूब ने नंबर 3 पर रैंक किया है। गाने के हिंदी रिमेक को यूट्यूब पर अब तक 2.8 करोड़ लोगों ने सुना है। वहीं ओरिजनल सॉन्ग को 5.1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने सुना है,जो कि एक बहुत बड़ी संख्या है। इस लगभग 1 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। गाना 'ऊ अंतावा ऊ ऊ अंतावा' को इंद्रावती चौहान (Indravathi Chauhan) ने गाया है। जबकि इसके लिरिक्स को चंद्रबोस ने लिखा है। गाना के हिंदी रिमेक 'ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा' को कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने गाया है। जबकि इसे लिखा राकिब आलम ने है।

Tags:    

Similar News