इन गानों के चलते लोगों के दिलों पर हमेशा राज करते रहेंगे राम लक्ष्मण

Music Composer Raam Laxman: राम लक्ष्मण प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के पहली पसंद हुआ करते थे। उन्होंने उनके लिए कई सुपर डुपर हिट फिल्में भी दीं।

Written By :  Vijay Kumar Tiwari
Published By :  Shivani
Update: 2021-05-22 09:41 GMT

संगीतकार राम लक्ष्मण के सुपरहिट गाने (Design Photo)

Music Composer Raam Laxmanभारतीय फिल्म संगीत जगत में अपने गानों की धुनों और उसकी मधुरता के दम पर लोगों के दिलों पर राज करने वाले चर्चित संगीतकार राम लक्ष्मण का आज बीमारी के चलते निधन हो गया है। लोग उनके गीतों को याद कर आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भारतीय फिल्म इतिहास में राम लक्ष्मण के नाम से मशहूर संगीतकार के नाम कई सुपर हिट फिल्में हैं। इन फिल्मों के जरिए सलमान खान को एक बड़ी पहचान मिली है।

संगीतकार रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। वह अपने एक संगीतकार साथी सुरेन्द्र (राम) के साथ मिलकर संगीत दिया करते थे और अपने आपको लक्ष्मण कहा करते थे। अचानक अपने साथी की मौत के बाद उन्होंने अपना नाम ही बदल कर राम-लक्ष्मण रख लिया और उसी नाम से संगीत देते रहे।
राम लक्ष्मण प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के पहली पसंद हुआ करते थे। उन्होंने उनके लिए कई सुपर डुपर हिट फिल्में भी दीं। सूरज बड़जात्या के लिए उन्होंने 1989 में मैंने प्यार किया और 1994 में हम आपके हैं कौन तथा 1999 में हम साथ साथ हैं का संगीत को देकर भारतीय फिल्म जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। ये फिल्में सलमान खान के करियर में मील का पत्थर साबित हुयी हैं। इतना ही नहीं राम लक्ष्मण ने मिथुन चक्रवर्ती के लिए भी तराना फिल्म में संगीत दिया था जो काफी प्रसिद्ध हुआ।

राम लक्ष्मण ने करीब 150 फिल्मों में संगीत दिया था, जिसमें हिंदी और मराठी के साथ-साथ भोजपुरी फिल्में भी शामिल हैं।
आज भी लोग उनके गानों को याद किया करते हैं। आइए हम आज आपको उनके कुछ सुपर हिट गानों की याद दिलाते हैं, जिन्हें सुनकर आप उनकी कला को परख पाएंगे यह गाने आज भी लोगों के जुबान पर बने हुए हैं और इन गानों को भारतीय फिल्म जगत के अमर गीतों की श्रृंखला में रखा जा सकता है...
1. ये तो सच है कि भगवान हैं
Full View
2. मइया जशोदा ये तेरा कन्हैया
Full View
3. मैं जिस दिन भुला दूं तेरा प्यार दिल से
Full View
4. दिल दीवाना बिन सजना के माने ना
Full View
5. आजा शाम होने आयी
Full View
6. कहे तोसे सजना रे तोहरी सजनियां
Full View
7. ये जुल्फ कैसी है...वो कैसी होगी जिसकी तस्वीर ऐसी है
Full View
8. माई नी माई मुंडेर पर तेरी

Full View
9. दीदी तेरा देवर दीवाना
Full View
10. कबूतर जा जा जा
Full View


Tags:    

Similar News