बेटे को मनहूस मानते थे राज बब्बर, कुछ ऐसे हैं बॉलीवुड में रिश्ते

Update:2016-07-13 16:15 IST

[nextpage title="next" ]

 

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर राज बब्बर न केवल फिल्मी दुनिया का बल्कि राजनीति का भी जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी एंट्री कर ली है। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने राज बब्बर को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने का ऐलान किया। राज बब्बर अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए हैं। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों की कतार लगी हुई है। इस लिस्ट में उनके बेटे प्रतीक बब्बर का नाम भी शामिल हो गया है। प्रतीक ने अपने पिता को ट्विटर पर अध्यक्ष बनने की बधाई दी है।

लेकिन राज बब्बर और उनके बेटे के बीच रिलेशन के बारे में जानकार आप हैरान हो जाएंगे। आज भले ही प्रतीक अपने पिता को बधाई दे रहे हों, पर सच तो यह है कि प्रतीक जब पैदा हुए थे तो राज बब्बर ने उन्हें मनहूस माना था जैसे-जैसे प्रतीक बड़े होते गए इनके बीच की दूरियां बढ़ती गई। बता दें कि प्रतीक, राज बब्बर की दूसरी बीवी स्मिता पाटिल के बेटे हैं। राज बब्बर ने पहली शादी नादिरा से की थी।

आगे की स्लाइड में देखिए क्यों बढ़ी बाप-बेटे के बीच दूरियां

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

राज बब्बर और स्मिता एक-दूसरे के साथ लिव-इन में रहते थे और प्रतीक बब्बर उनके ही बेटे हैं। प्रतीक के जन्म के समय राज बब्बर स्मिता पाटिल का साथ छोड़कर अपनी पहली बीवी के पास चले गए थे और शायद इसी गम में कुछ समय बाद ही स्मिता पाटिल ने हमेशा के लिए अपनी आंखें बंद कर ली थी। कहा जाता है कि तभी से प्रतीक और राज बब्बर के बीच दूरियां बढ़ गई। इसी वजह से वह अपने नाम के आगे खुद से प्रतीक बब्बर न लिखकर सिर्फ ‘प्रतीक’ ही लिखते हैं।

बता दें कि बॉलीवुड में सिर्फ राज बब्बर ही ऐसे नहीं हैं, जिनके अपने बेटे के साथ रिलेशन ठीक नहीं हैं, इस फेहरिस्त में और भी स्टार्स के नाम शामिल हैं

आगे की स्लाइड में देखिए जावेद अख्तर और फरहान अख्तर के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

जावेद अख्तर और फरहान अख्तर

बॉलीवुड के जाने-माने स्क्रिप्ट राइटर और लिरिसिस्ट जावेद अख्तर की पहली बीवी का नाम हनी ईरानी कहा जाता है। जावेद अख्तर ने दूसरी शादी शबाना आजमी से की थी, जिसकी वजह से फरहान अख्तर और उनके पिता जावेद के बीच दूरियां बढ़ गई और आज भी ये दूरियां कायम हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए अर्जुन कपूर और बोनी कपूर के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

अर्जुन कपूर और बोनी कपूर

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर के रिश्ते उनके पापा बोनी कपूर से सही नहीं हैं। बता दें कि इसका कारण उनकी सौतेली मां श्रीदेवी हैं। अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी के लिए ही अर्जुन कपूर की मां को तलाक दिया था। तब से अर्जुन श्रीदेवी को मां नहीं मानते और इसी वजह से पिता बोनी से भी उनकी ख़ास बाते नहीं होती है।

आगे की स्लाइड में देखिए शाहिद कपूर और पंकज कपूर के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

शाहिद कपूर और पंकज कपूर

शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर ने भी दो शादियां की थी। शाहिद उनकी पहली पत्नी नीलिमा के बेटे हैं। शाहिद और उनकी सौतेली मां सुप्रिया पाठक में तो खूब बनती हैं। लेकिन शाहिद अपने पिता से ज्यादा अपनी मां सुप्रिया पाठक के करीब हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए सनी-बॉबी देओल और धर्मेंद्र के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

सनी-बॉबी देओल और धर्मेंद्र

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और दूसरी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी थी। धर्मेन्द्र जब हेमा मालिनी से शादी करने जा रहे थे, तो उससे पहले उन्हें अपनी पत्नी को तलाक देना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ उनकी पत्नी प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक देने से मना कर दिया नतीजन धर्मेन्द्र और हेमा ने इस्लाम को अपनाकर शादी रचाई। सनी और बॉबी धर्मेन्द्र के पहली शादी से हुए थे, लेकिन उन्होंने कभी हेमा को अपनी मां का दर्जा नहीं दिया। इसी वजह से आज भी उनके अपने पिता से रिश्ते सही नहीं है।

[/nextpage]

Tags:    

Similar News