Raj Kapoor Birthday: इस शख्स के मना करने के बाद फिर कभी नहीं किया राज कपूर ने वैजयंती माला संग काम, बेहद दिलचस्प है किस्सा

Raj Kapoor Birthday: राज कपूर साहब की आज बर्थ एनिवर्सरी है, ऐसे में आज हम आपको यहां उनकी लव स्टोरी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहें हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2023-12-14 03:35 GMT

Raj Kapoor Birthday (Photo- Social Media)

Raj Kapoor Birthday: अगर देखा जाय तो फिल्मी दुनिया में कपूर परिवार का एक अहम योगदान है, यह पिछले कुछ सालों की ही बात नहीं है, बल्कि शुरुआत से ही कपूर परिवार फिल्म इंडस्ट्री में अपना अहम योगदान देते आ रहा है। अब कपूर परिवार की बात हो रही हो और राज कपूर साहब का नाम ना लिया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। राज कपूर ने हिंदी सिनेमा को एक ऐसे मुकाम पर पहुंचाया हैं जिसे शायद ही शब्दों में बयां किया जा सके और शायद यही वजह है कि मृत्य के सालों बाद भी उनके काम और उनके नाम की चर्चा लोगों के बीच होती रहती है। राज कपूर साहब की आज बर्थ एनिवर्सरी है, ऐसे में आज हम आपको यहां उनकी लव स्टोरी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहें हैं।

पहली नजर में कृष्णा से प्यार कर बैठे थे राज कपूर

अपने शानदार अभिनय और फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में आज तक एक अपने लिए खास जगह बनाए रखने वाले दिवंगत अभिनेता राज कपूर की रीयल लाइफ लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जी हां! राज कपूर ने कृष्णा से शादी रचाई थी, अगर अब हम आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताएं तो राज कपूर को पहली ही नजर में कृष्णा से प्यार हो गया था। हालांकि राज कपूर को कृष्णा संग अपनी प्रेम कहानी को आगे बढ़ाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी थी, क्योंकि दोनों के घरवाले ही शादी के लिए तैयार हो गए थे और फिर साल 1946 में राज कपूर और कृष्णा हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।


शादी के बाद भी राज कपूर के रहे कई अफेयर्स

राज कपूर अपने जमाने के बहुत ही हैंडसम अभिनेता माने जाते थे, उनपर कई लड़कियां तो फिदा थीं हीं, साथ ही कई अभिनेत्रियां भी राज कपूर की दीवानी बन बैठीं थी। राज कपूर के बारे में कई ऐसे किस्से हैं, जहां बताया जाता है कि शादीशुदा होने के बाद भी राज कपूर साहब के कई एक्ट्रेसेज संग अफेयर की चर्चा रही है। राज कपूर कभी नरगिस संग अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहें तो कभी अभिनेत्री वैजयंती माला संग अपनी करीबियों को लेकर लोगों का खूब ध्यान खींचा। सबसे पहले बात नरगिस संग उनके डेटिंग की खबरों पर करते हैं, जो कई सालों तक चला था। राज कपूर और नरगिस के अफेयर की जब शुरुआत हुई थी तब राज कपूर शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। हालांकि फिर भी राज कपूर नरगिस संग अपनी नजदीकियों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज कपूर और नरगिस का रिश्ता 9 सालों तक चला था और जब नरगिस को अहसास हुआ कि राज कपूर उनसे शादी नहीं करेंगे तो नरगिस ने राज कपूर से अपना रिश्ता तोड़ दिया।


नरगिस के बाद वैजयंती माला के प्रेम में फंसे राज कपूर

जब नरगिस संग राज कपूर के रिश्ते का अंत हुआ तो उसके बाद राज कपूर अभिनेत्री वैजयंती माला के प्रेम में पड़ गए थे। राज कपूर और वैजयंती माला एक साथ फिल्मों में काम कर रहे थे और इसी वजह से राज कपूर धीरे-धीरे वैजयंती माला के करीब आते गए। दोनों ने एकसाथ करीब 15 फिल्मों में काम किया था। जब चारों ओर राज कपूर और वैजयंती माला के रिश्ते पर बात होने लगी और बात राज कपूर की पत्नी कृष्णा तक पहुंचीं तो उन्हें बहुत बुरा लगा। यही नहीं उन्होंने बहुत बड़ा कदम उठा लिया और घर छोड़कर चलीं गईं।


वैजयंती माला संग काम करने पर कृष्णा ने लगाई रोक

राज कपूर और वैजयंती माला की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए गुस्से में पत्नी कृष्णा घर छोड़कर होटल में रहने चलीं गईं, वह चार महीने से अधिक होटल में रहीं। राज कपूर ने उन्हें बहुत बार मनाने की कोशिश की, कि वे होटल छोड़ घर वापस आ जाएं, लेकिन उन्होंने एक ना सुनी। फिर अंत में कृष्णा ने राज कपूर साहब से एक वादा लिया, तब जाकर वह वापस लौट कर आईं। कृष्णा ने कहा कि राज कपूर को उनसे वादा करना होगा कि वह अब कभी भी वैजयंती माला संग काम नहीं करेंगे, जब तक राज कपूर ने कृष्णा को वचन नहीं दिया, तब तक वह नहीं मानी। हालांकि पत्नी को मनाने के लिए राज कपूर को ये वादा करना पड़ा और इसके बाद से उन्होंने कभी भी अभिनेत्री वैजयंती माला संग स्क्रीन शेयर नहीं किया। वहीं फैंस इस जोड़ी को पर्दे पर फिर साथ देखने के लिए तरसते रह गए।

Tags:    

Similar News