Raj Kundra Case: कुंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, चार पूर्व कर्मचारी बने गवाह, उठेगा काले राज से पर्दा

Raj Kundra Case: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम बढ़ती जा रही है। एक बाद एक राज कुंद्रा के खिलाफ सबूत मिल रहे हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-06 14:46 GMT

राज कुंद्रा (फोटो सोशल मीडिया)

Raj Kundra Case: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम बढ़ती जा रही है। एक बाद एक राज कुंद्रा के खिलाफ सबूत मिल रहे हैं। पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा के खिलाफ उनकी ही कंपनी के चार लोगों ने बयान दे दिए हैं। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पहले से भी ज्यादा राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स की माने तों राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम के हाथों कुछ सबूत लग हैं। राज की कंपनी में काम करने वाले चार कर्मचारियों ने कोर्ट में अपना-अपना स्टेटमेंट दे दिया है। इन चार लोगों के बारे में सभी जानकारियां सामने आ गई है। ये सभी गवाह राज कुंद्रा की कंपनी विआन का एक हिस्सा हुआ करते थे। लेकिन अब ये चारों राज कुंद्रा के खिलाफ बयान दे दिए हैं। ये चारों गवाह क्राइम ब्रांच की टीम के साथ इनवेस्टिगेशन में मदद कर रहे हैं।

आपको बता दें कि राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से राज पुलिस कस्टडी में हैं। पुलिस का कहना है कि उनके पास राज के खिलाफ पुख्ता सबूत है। इस मामले में अभी तक शिल्पा को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है। आपको बता दें कि फोरेंसिक एक्सपर्ट राज कुंद्रा की कंपनी के बैंक अकाउंट की जांच पड़ताल कर रही है। मामले की जांच की जा रही है, इसी के साथ मामले में नए खुलासे भी आ रहे हैं।

जाहिर है कि राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी कंटेंट मामले में लगातार फंसते हुए नजर आ रहे हैं। राज कुंद्रा के खिलाफ एक के बाद एक सबूत मिल रहे हैं, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। इस बीच आज मुंबई क्राइम पुलिस ने राज कुंद्रा के ऑफिस से सर्वर बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस अनुमान लगा रही है कि इसी सर्वर के माध्यम से पोर्नोग्राफिक कंटेंट को दूसरे ऐप पर अपलोड किया जाता था।

ऐसा कहा जा रहा है कि राज 'लाइव सेक्‍शुअल एक्‍ट' को भव‍िष्‍य मान रहे थे और पोर्न बिजनेस को वो बॉलीवुड की ही तरह बड़ा बनाना चाहते थे। बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है जब राज कुंद्रा किसी विवाद में घिरे हों, बल्कि इससे पहले भी आईपीएल स्पाट फिक्सिंग (IPL Spot Fixing) के मामले में गिरफ्तार किया गया था। साथ ही अपने कई ट्वीट को लेकर भी वो चर्चा में रहे हैं।

Tags:    

Similar News