TRAILER: 'न्यूटन' में कुछ नहीं, काफी कुछ बदलने को तैयार हैं राजकुमार राव, देखिए ट्रेलर

Update: 2017-08-29 09:04 GMT
'न्यूटन'

मुंबई: 'कोई भी बड़ा काम एक दिन में नहीं होता है, सालों लग जाते हैं' और 'जब तक कुछ नहीं बदलोगे, कुछ भी नहीं बदलेगा' कुछ ऐसे ही डायलॉग आपको सुनने को मिलेंगे एक्टर राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म 'न्यूटन' में, जिसका ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया।

इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी भी इम्पोर्टेन्ट रोल में हैं। अमित वी मसुर्कर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'न्यूटन' के ट्रेलर को अनुराग कश्यप ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है और इसकी तारीफ़ की है।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म 'न्यूटन' के 2 मिनट 56 सेकेंड के ट्रेलर को देखकर लगता है कि यह फिल्म एक ऐसे ईमानदार शख्स न्यूटन की कहानी है, जो कि इलेक्शन के नाम पर हो रही धांधलियों और खामियों को बदलना चाहता है। वह नहीं चाहता है कि इलेक्शन का मजाक उड़ाया जाए। न्यूटन कुछ भी गलत होते हुए नहीं देख सकता है।

वह गलत के खिलाफ तुरंत आवाज उठाता है। अगर आपमें अपने आस-पास की चीजों को बदलने का जज्बा है, तो ट्रेलर देखने के बाद आप फिल्म देखने जरूर जाएंगे।

देखिए फिल्म 'न्यूटन' का ट्रेलर

Full View

Tags:    

Similar News