Srikanth के बाद इन बायोपिक फिल्मों में नजर आएंगे राजकुमार राव

Rajkummar Rao Upcoming Biopic Movies: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-05-10 08:30 GMT

Rajkummar Rao Upcoming Biopic Movies (Image Credit: Social Media)

Rajkummar Rao Upcoming Biopic Movies: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म 'श्रीकांत' (Srikanth Movie) को लेकर चर्चा में बने हुए थे। ये फिल्म आज यानी 10 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। राजकुमार राव की ये फिल्म यंग बिलियनेयर श्रीकांत बोला की असल जिंदगी पर आधारित है। श्रीकांत की बायोपिक (Srikanth Biopic Movie) में राजकुमार ने वाकई कमाल कर दिखाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टर 'श्रीकांत' के अलावा भी कई अन्य बायोपिक पर काम कर रहे हैं। जी हां...'श्रीकांत' के बाद राजकुमार राव फिर एक बायोपिक फिल्म में नजर आएंगे। आइए जानते हैं फिल्म 'श्रीकांत' के अलावा राजकुमार राव और किन-किन बायोपिक पर काम कर रहे हैं।

सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'श्रीकांत' (Rajkummar Rao Movie Srikanth)

राजकुमार राव की अन्य बायोपिक (Rajkummar Rao Biopic Movies) के बारे में जानने से पहले हम उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'श्रीकांत' के बारे में बात कर लेते हैं। यह फिल्म आज यानी 10 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में राजकुामर राव ने यंग बिलियनेयर श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है। इस फिल्म में राजकुमार ने श्रीकांत के किरदार पर काफी मेहनत की है, जो पर्दे पर नजर भी आ रही है। अलाया एफ ने फिल्म में श्रीकांत की पत्नी स्वाति का रोल प्ले किया है।


राजकुमार राव की अपकमिंग बायोपिक (Rajkummar Rao Upcoming Biopic Movies) -

राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Rajkummar Rao Upcoming Movie Mr. & Mrs. Mahi Movie)-

राजकुमार राव (Rajkumar Rao) फिल्म 'श्रीकांत' के बाद 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr. & Mrs. Mahi Movie) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर ने महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया है। इस फिल्म को आप बायोपिक भी कह सकते हैं, क्योंकि इसमें मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी का एक छोटा-सा हिस्सा दिखाया गया है। फिल्म में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी मुख्य भूमिका में हैं। जान्हवी फिल्म में महिमा नामक महिला (Who is Mahima in Mr and Mrs Mahi) का रोल प्ले करती नजर आएंगी। यह फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्में (Rajkummar Rao Upcoming Movies) -

'श्रीकांत' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के अलावा भी राजकुमार के पास कई फिल्में लाइन में हैं। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के बाद राजकुमार राव फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (Rajkummar Rao Upcoming Movie Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Movie) में नजर आएंगे। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में है। ये फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, राजकुमार अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल 'स्त्री 2' (Rajkumar Rao Upcoming Movie Stree 2 Movie) में नजर आएंगे। फिल्म 'स्त्री 2' में राजकुमार राव एक बार श्रद्धा कपूर संग रोमांस करते दिखाई देंगे। ये फिल्म 31 अगस्त 2024 (Stree 2 Movie Release Date) में रिलीज होगी।



Tags:    

Similar News