Ranbir-Alia Wedding:Alia की इस फिल्म की वजह से नहीं हुई कपूर परिवार की खास रस्म, जानिए क्या थी वजह

शादी के फंक्शन में चूड़ा सेरेमनी आयोजित की जानी थी। लेकिन इस रस्म को कैंसिल कर दिया गया। आइये जानते हैं क्या थी वजह

Newstrack :  Network
Update: 2022-04-16 07:47 GMT

Ranbir-Alia Wedding (फोटो संभार-सोशल मीडिया)

Ranbir-Alia Wedding:बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी की शादी को भले ही दो दिन हो चुके हों। लेकिन दोनों से जुडी ख़बरों पर अभी भी उनके फैंस से लेकर हर कोई जानने को उत्सुक है।

दरअसल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Rambir Kapoor) बॉलीवुड की सबसे नई और प्यारी जोड़ी है। जो शादी के बंधन में बंध चुकी है। साथ ही दोनों ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा और बेहद सादगी के साथ कपूर परिवार के घर वास्तु में दोनों की शादी हुई। आपको बता दें कि शादी के बाद ही दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई। हर तरफ सिर्फ दोनों की शादी के ही चर्चे थे। शादी के दौरान रणबीर और आलिया ने सब्यसाची के डिज़ाइनर आउटफिट पहने थे । दुल्हन के रूप में आलिया भट्ट जहां हैंडवुवन आइवरी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं तो वहीं दूल्हे के रूप में रणबीर कपूर ने भी आलिया से मैच करती हुई आइवरी शेरवानी पहनी थी। दोनों बेहद ही प्यारे नज़र आ रहे थे।

लेकिन इस बीच एक खबर आई कि कपूर परिवार की अहम् रस्म नहीं हो पाई। दरअसल शादी के फंक्शन में चूड़ा सेरेमनी आयोजित की जानी थी। लेकिन इस रस्म को कैंसिल कर दिया गया। मीडिया रिपोट्स की माने तो इस रस्म को आलिया की आने वाली फिल्म के साथ जोड़ा जा रहा है। आपको बता दें कि पंजाबी शादी में चूड़ा सेरेमनी काफी अहम मानी जाती है। लेकिन इस खास और अहम् रस्म को आलिया नहीं कर पाई। वजह है आलिया का हॉलीवुड डेब्यू जिसकी शूटिंग जल्द होने वाली है। और चूड़ा सेरेमनी होने के बाद दुल्हन को करीब 40 दिन से लेकर एक साल तक चूड़ा पहनना होता है। और ऐसे में आलिया की हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग भी है तो ऐसे में चूड़ा पहनना उनके लिए मुमकिन नहीं था। इसलिए इस खास रस्म को नहीं निभाया जा सका।

इसी के साथ रणबीर आलिया के रिसेप्शन की ख़बरों पर भी ब्रेक लग गया है। हाल ही में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने ये साफ़ कर दिया कि कोई रिसेप्शन नहीं किया जायेगा।

Tags:    

Similar News