Brahmastra Song: ब्रह्मास्त्र का सॉन्ग देवा-देवा हुआ रिलीज़, 'अग्नि' के साथ करतब दिखते नज़र आये रणबीर

Brahmastra Song Deva Deva Out: ब्रह्मास्त्र का दूसरा गाना देवा देवा आज रिलीज हो गया है। ये गाना देवा देवा एक भक्ति गीत है जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है और प्रीतम कम्पोज़ किया है ।

Update: 2022-08-08 11:49 GMT

Brahmastra Song Deva Deva Out (Image Credit-Social Media)

Brahmastra Song Deva Deva Out: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र 2022 की सबसे बड़ी रिलीज फिल्मों में से एक है और वहीँ दोनों के फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही ब्रह्मास्त्र का दूसरा गाना देवा देवा आज रिलीज हो गया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये गाना देवा देवा एक भक्ति गीत है जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है और प्रीतम कम्पोज़ किया है । गीत अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए हैं जिन्होंने केसरिया गीत भी लिखा है जिसने एक तूफान खड़ा कर दिया।

वीडियो की शुरुआत रणबीर कपूर उर्फ ​​शिवा की यात्रा से होती है क्योंकि वो अपनी शक्तियों को प्रदर्शित करता है और अस्त्रों की दुनिया से अपने संबंध को दिखाता है। इसमें अमिताभ बच्चन की एक झलक भी दिखाई गई है, जो रणबीर को अपनी 'प्रकाश' से जोड़ने में मदद करते दिख रहे हैं। रणबीर को जंगल के बीच में कई रोशनी के बीच डांस करते हुए भी देखा जाता है। गाने में आलिया उर्फ ​​ईशा भी रणबीर के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं और उनके साथ बर्फ से ढके पहाड़ों पर भी जा रही हैं। ब्रह्मास्त्र, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक साथ पहली फिल्म है। दोनों इसी फिल्म के सेट पर करीब आये और दोनों दूसरे को डेट करना शुरू किया था। साथ ही कपल ने इस साल 14 अप्रैल को शादी की और अब दोनों अपने पहले बच्चे का इंतज़ार कर रहे हैं। लोगों को फिल्म का ये नया गाना देवा देवा खूब पसंद आ रहा है। गाने के व्यूज लगातार बढ़ रहे है। आप भी देखिये ये सांग।

Full View

ब्रह्मास्त्र - पार्ट वन: शिवा 9 सितंबर को पांच भारतीय भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म निर्माता एसएस राजामौली फिल्म को चारों भाषाओं में प्रस्तुत करेंगे। चिरंजीवी ने ब्रह्मास्त्र के तेलुगु ट्रेलर को अपनी आवाज दी है। फिल्म को स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा नियंत्रित किया गया है।

Tags:    

Similar News