Ranbir Kapoor की पहली पत्नी Alia Bhatt नहीं है जानिए कौन है रणवीर कपूर की पहली पत्नी

Ranbir Kapoor First Wife: रणवीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी के सालों बाद बताया कि उनकी पहली पत्नी नहीं है आलिया भट्ट;

Update:2025-03-21 11:45 IST

Ranbir Kapoor First Wife Is Not Alia Bhatt (Image Credit-Social Media)

Ranbir Kapoor First Wife: बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध कपल रणवीर कपूर और आलिया भट्ट जो अक्सर अपनी क्यूटनेस और रिश्ते की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। आलिया भट्ट रणवीर कपूर को बचपन से ही पंसद करती हैं ये वो बता चुकी हैं। तो वहीं रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने आलिया भट्ट से शादी से पहले बॉलीवुड की कई फेमस एक्ट्रेस को डेट किया है। इसके बारे में हर किसी को जानकारी प्राप्त है। Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की मुलाकात ब्रह्मस्त्र मूवी के सेट पर हुई थी। जहाँ पर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। आलिया भट्ट और रणवीर कपूर की एक प्यारी-सी बेटी Raha Kapoor भी हैं। तो वहीं शादी के सालों बाद रणवीर कपूर ने बताया कि उनकी पहली पत्नी आलिया भट्ट नहीं है। चलिए जानते हैं कौन है रणवीर कपूर की पहली पत्नी

रणवीर कपूर ने बताया कि आलिया भट्ट उनकी पहली पत्नी नहीं हैं (Ranbir Kapoor Reveals Alia Bhatt Is Not His First Wife)-

मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत करते समय रणवीर कपूर ने अपने फैंस की एक पागलपन भरा किस्सा बताया उन्होंने बताया कि- "मैं पागलपन नहीं कहूँगा क्योंकि इसका प्रयोग नकारात्मक तरीके से किया जाता है लेकिन मुझे याद है मेरे  शुरूआती वर्षों में एक लड़की थी- मैं उससे कभी नहीं मिला-लेकिन मेरे चौकीदार ने मुझे बताया कि वह एक पंडित के साथ आई थी और उसने मेरे गेट से शादी कर ली थी।"

Ranbir Kapoor ने आगे कहा, "जिस बंगले में मैं अपने माता-पिता के साथ रहता था, उसके गेट पर टीका लगा हुआ था और कुछ फूल रखे हुए थे। मुझे लगता है कि मैं उस समय शहर से बाहर था इसलिए यह काफी अजीब था। मैं अभी तक अपनी पहली पत्नी से नहीं मिला हूँ इसलिए मैं किसी समय आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूँ।"

Tags:    

Similar News