Ramayana Movie Update: रणवीर सिंह की रामायण मूवी के कास्ट और रिलीज डेट पर आया अपडेट

Ramayana Movie Cast: रणवीर कपूर की फिल्म रामायण की शूटिंग, कास्ट और रिलीज डेट पर आया अपेडट जानिए सनी देओल से लेकर यश तक कब करेंगे शूट

Report :  Shikha Tiwari
Update: 2024-09-10 10:37 GMT

Ramayana Movie Cast And Release Date Update 

Ramayana Movie Update: नितेश तिवारी की रामायण मूवी (Ramayana Movie) को लेकर हर रोज किसी ना किसी प्रकार की अपडेट आती रहती है। फिल्म की शूटिंग तो शुरू हो चुकी है। तो वहीं रणवीर कपूर और साई पल्लवी की तस्वीर भी शूटिंग के सेट से वायरल हुई थी। रणवीर कपूर और साई पल्लवी के बाद अब Ramayana Movie की शूटिंग की कास्ट को सनी देओल और यश ज्वाइंन करेंगे। तो वहीं इनके अलावा Ramayana Movie में अमिताभ बच्चन का भी अहम रोल होगा। इसके साथ ही रणवीर कपूर रामायण मूवी (Ramayana Movie) डबल रोल में नजर आएंगे। 

रामायण मूवी की शूटिंग पर सनी देओल और यश करेंगे इस दिन से ज्वाइंन (Yash And Sunny Deol Start Ramayana Movie Shooting)-

नितेश तिवारी निर्देशित रामायण महाकाव्य पर फिल्म बना रहे हैं। तो वहीं इस फिल्म में राम जी की भूमिका में Ranbir Kapoor, माता सीता की भूमिका Sai Pallavi, हनुमान जी की भूमिका Sunny Deol और रावण का किरदार Yash निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग मार्च से शुरू कर दी गई थी। तो वहीं रणवीर कपूर ने Ramayana Part 1 की 90 प्रतिशत तक शूटिंग पूरी कर ली है। तो वहीं फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले यश Ramayana Movie की शूटिंग दिसंबर 2024 से शुरू कर देंगे। तो वहीं Ramayana Movie में हनुमान का किरदार निभाने वाले एक्टर सनी देओल अगले साल यानि 2025 से शूटिंग शुरू करेंगे। रामायण भाग वन पर वीएफएक्स का काम पहले से शूट किए गए हिस्से पर जोरों पर चल रहा है। जबकि सभी पात्रों के साथ महाकाव्य की शूटिंग 2025 तक समाप्त होने की उम्मीद है। 

रामायण में रणवीर कपूर का होगा डबल रोल (Ranbir Kapoor Double Role In Ramayana Movie)-

खबरों कि माने तो रामायण मूवी में रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) डबल किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं। जिसमें से एक तो प्रभु श्री राम का ही है। तो वहीं दूसरा परशुराम भगवान का होगा। जोकि भगवान विष्णु के ही अवतार थे। रामायण में भगवान शिव के धनुष टूटने के बाद परशुराम भगवान राम जी से टकराते हैं। वह भगवान राम को शिव जी का धनुष तोड़ने पर चुनौती देते हैं। लेकिन जब उनको एहसास होता है कि राम जी ही भगवान विष्णु का अवतार हैं। तो वो उन्हें स्वीकार कर तपस्या में लीन हो जाते हैं। 

रामायण मूवी अमिताभ बच्चन निभाएंगे ये अहम किरदार (Amitabh Bachchan Joins Ramayana Movie Cast)-

इसके साथ ही नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायण जो कि दो पार्ट में बन रही हैं। उसकी कास्ट को सदी के महानायक यानि Amitabh Bachchan ने ज्वाइंन कर लिया है। अमिताभ बच्चन Ramayana Movie में दिव्य पक्षी जटायु को अपनी आवाज देंगे। जोकि माता सीता के हरण के समय रावण से लड़ते हैं। और बाद में माता सीता के हरण के बारे में प्रभु श्रीराम को जानकारी देते हैं। हालाँकि यह एक कैमियो है, लेकिन फिल्म निर्माताओं ने जटायु के चित्रण को और बेहतरीन बनाने के लिए VFX उद्देश्यों के लिए बच्चन की आँखों को स्कैन किया है। 

रामायण भाग वन कब रिलीज होगी (Ramayana Part 1 Release Date)-

रामायण पार्ट वन (Ramayana Part 1 Movie) की आधी से ज्यादा शूटिंग पूरी हो चुकी है।  पार्ट 2 की भी शूटिंग अगले साल के अंत तक समाप्त हो जाएगी। जिसके बाद दर्शकों को ये फिल्म बड़े पर्दे पर 2026 में देखने को मिलेगी। 

Tags:    

Similar News