Ranveer Allahbadia के विवादों में घिरने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड ने तोड़ा उनसे रिश्ता

Ranveer Allahbadia GF: रणवीर अल्लाहबादिया इस समय विवादों से घिरे हुए हैं, इन सबके बीच उनकी गर्लफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता;

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2025-02-10 13:48 IST

Ranveer Allahbadia Girlfriend Breakup With Nikki Sharma (Image Credit- Social Media)

Ranveer Allahbadia Girlfriend: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहवादिया इस समय लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। जिसके पीछे की वजह बनी हुई है, यूट्यूबर Ranveer Allahbadia के समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना, इन सबके बीच रणवीर अल्लाहबादिया की पर्सनल लाइफ भी इस समय सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। बता दे कि Ranveer Allahbadia का नाम इस साल एक्ट्रेस निक्की शर्मा के साथ जुड़ा था। अब खबरें आ रही हैं कि निक्की और रणवीर अल्लाहवादिया का रिश्ता टूट गया है। 

रणवीर अल्लाहबादिया और निक्की शर्मा का हुआ ब्रेकअप (Ranveer Allahbadia Breakup With Nikki Sharma)-

रणवीर अल्लाहबादिया का कुछ समय पहले नाम निक्की शर्मा के साथ जुड़ा था। जब दोनों एक-साथ वेकेशन इंज्वॉय करते हुए नजर आए थे। जिसके बाद दोनों के फैंस काफी ज्यादा खुश हुए थे। इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सुनकर लेकिन इस समय ऐसी खबरें आ रही हैं Ranveer Allahbadia का उनकी गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा संग ब्रेकअप हो गया है। एक्ट्रेस निक्की शर्मा को प्यार का पहला अध्याय शिव-शक्ति में देखा गया था। 

रणवीर अल्लाहबादिया ने जो निक्की शर्मा के साथ तस्वीरें भी शेयर की थी। लेकिन इन तस्वीरों में उन्होंने निक्की के फेस पर सनफ्लावर लगा रखा था। रणवीर और उनकी कथित गर्लफ्रेंड निक्की ने हमेशा अपने रिश्ते को निजी रखने की कोशिश करते रहे हैं। अब, Reddit पर एक ईगल-आइड फैन ने कथित जोड़ी के ब्रेकअप का खुलासा किया। अफवाह फैलाने वाले जोड़े ने अपने प्रशंसकों को यह महसूस कराया कि वे शादी कर लेंगे, जब तक कि एक यूजर्स ने यह नहीं देखा कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। यूजर ने निक्की और रणवीर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जो अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। निक्की ने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमय दिल टूटने वाली कहानी भी साझा की, जिसमें लिखा था- "सही लोग आपको सुना, प्यार, योग्य और मूल्यवान महसूस कराते हैं।"

लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी रखी है। 

Tags:    

Similar News