रणवीर पर इस एक्टर ने निकाला अपना गुस्सा, धप्पड़ों से कर दिया गाल को लाल

Update: 2017-09-04 04:43 GMT

मुंबई: एक्टर रणवीर सिंह फिल्म में अपने रोल में डूब जाते हैं। रणवीर की आने वाली फिल्म पद्मावती के लिए चर्चा में हैं फिल्म की शूटिंग के साथ ही शुरु से चर्चा चल रही है। संजय लीला भंसाली की फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शाहिद कपूर साथ में काम कर रहे है। खबर है कि फिल्म की शूटिंग के समय रणवीर के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उनके गाल लाल हो गए।

आगे...

'पद्मावती' की शूटिंग कर रहे रणवीर सिंह को एक एक्टर ने जोरदार थप्पड़ों की बरसात कर दी। इतना ही नहीं लगातार थप्पड़ खाते रहने के कारण रणवीर के गाल लाल हो गए। दरअसल फिल्म के एक सीन में 'पर्फेक्‍शन' लाने के लिए रणवीर सिंह को 24 थप्पड़ खाने पड़ गए। एक्टर रजा मुराद ने रणवीर पर थप्पड़ों की बरसात कर दी थी। रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक खबर का स्क्रीन शॉट शेयर किया है। खबर है कि रणवीर को रजा मुराद से 24 थप्पड़ जड़ दिए। पद्मावती' में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर के अलावा एक्टर रजा मुराद भी है। रजा मुराद फिल्म में जलाउद्दीन खिलजी का रोल प्ले कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें...अमिताभ ने कहा- रफी, देव आनंद, बर्मन ने फिल्म उद्योग को दिया बेहतरीन संगीत

आगे...



संजय लीला भंसाली ने इस सीन को परफेक्ट बनाने के लिए इस सीन को बार-बार दोहराया गया। आखिरकार रजा मुराद से 24 थप्पड़ खाने के बाद भंसाली को यह सीन ओके लगा, लेकिन रणवीर सिंह के गाल लाल पड़ चुके थे।

Tags:    

Similar News