OMG! क्या एक्स बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर अपने बच्चे को जन्म देंगी Deepika Padukone

Deepika Padukone Baby: दीपिका पादुकोण 28 सितंबर को अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी, वहीं अब इस डेट को लेकर एक बड़ी बात सामने आ रही है।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-09-01 05:46 GMT

Deepika Padukone Baby (Photo- Social Media)

Deepika Padukone Baby: बॉलीवुड की हॉट दिवा दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं, दीपिका पादुकोण का डिलीवरी मंथ शुरू हो चुका है और फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी, सभी इंतजार कर रहें हैं कि दीपिका पादुकोण कब अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। वहीं इसी बीच दीपिका पादुकोण की ड्यू डेट भी रिवील हो चुकी है, लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण 28 सितंबर को अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी, वहीं अब इस डेट को लेकर एक बड़ी बात सामने आ रही है।

दीपिका पादुकोण के बेबी के बर्थ डेट का रणबीर कपूर से है कनेक्शन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone Ranveer Singh Baby) इस महीने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाले हैं, क्योंकि उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है, अब सिर्फ कुछ दिन ही गए हैं। बीते दिन ही जानकारी मिली थी कि दीपिका पादुकोण 28 सितंबर को अपने बेबी को जन्म देगी, इसी बीच इस डेट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई, जिसे सुन आप भी हैरान रह जायेंगें। दरअसल 28 सितंबर को दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का भी जन्मदिन होता है, यानी कि दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बर्थ डेट पर ही दीपिका पादुकोण मां बनेंगी। इस खबर को सुन सोशल मीडिया पर हल्ला मच गई है।

Full View

डिलीवरी के बाद लेंगी काम से ब्रेक

दीपिका पादुकोण यदि 28 सितंबर को अपने बच्चे को जन्म देंगी तो यकीनन उनकी बेबी का डेट ऑफ बर्थ उनके एक्स बॉयफ्रेंड से मिलेगा। वहीं सुनने में यह भी आ रहा है कि मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण लंबे समय के लिए ब्रेक पर जाने वाली हैं, जी हां! वे मार्च तक ब्रेक पर रहेंगी, क्योंकि वे अपना सारा समय अपने बेबी को देना चाहती हैं। फिलहाल दीपिका पादुकोण के फैंस दीपिका के बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, अब देखना होगा कि दीपिका और रणवीर अपने बेबी की झलक कब दिखाएंगे।

दीपिका पादुकोण वर्कफ्रंट

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की हाल ही में फिल्म "कल्कि" रिलीज हुई थी, जिसे शानदार प्रतिक्रिया मिली, वहीं अब दीपिका पादुकोण के पास कई और फिल्में हैं, इस दिवाली पर उनकी फिल्म "सिंघम अगेन" रिलीज होगी, जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहें हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और करीना कपूर जैसे कलाकार हैं।

Tags:    

Similar News