बहन की बर्थडे पार्टी में रणवीर ने किया ऐसा काम, वीडियो वायरल,दीपिका भी थी शामिल

Update: 2018-08-06 06:23 GMT

मुंबईः एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर फिल्म 'दिल धड़कने दो' के गाने 'गल्ला गूड़ियां' पर जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो उनकी बहन रितिका भावनानी के जन्मदिन सेलिब्रेशन का है।इस दौरान रणवीर काफी खुश और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Full View

इस सेलिब्रेशन में दीपिका भी शामिल हुई। फैंस उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो रणवीर ने फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग पूरी कर ली है। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में उनके ओपोजिट सारा अली खान है।

Tags:    

Similar News