Honey Singh Girlfriend: मिलिए हनी सिंह की नई गर्लफ्रेंड से, IIFA में हाथों में हाथ डाले की शिरकत

Honey Singh New Girlfriend: हनी सिंह एक मिस्ट्री गर्ल संग स्पॉट हुए हैं। बताया जा रहा है कि हनी सिंह संग नजर आ रही ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं, बल्कि उनकी नई गर्लफ्रेंड है।

Report :  Shivani Tiwari
Update:2024-09-29 09:39 IST

Honey Singh New Girlfriend

Honey Singh New Girlfriend: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और रैपर हनी सिंह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, जी हां! कभी पर्सनल लाइफ तो कभी प्रोफेशनल लाइफ की चलते वे हेडलाइंस में अपनी जगह बना ही लेते हैं। अभी हाल ही में उनका नया गाना Bonita रिलीज हुआ है, जो फैंस के बीच जबरदस्त धमाल मचाए हुए है और अब इसी बीच हनी सिंह एक मिस्ट्री गर्ल (Honey Singh Girlfriend) संग स्पॉट हुए हैं। बताया जा रहा है कि हनी सिंह संग नजर आ रही ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं, बल्कि उनकी नई गर्लफ्रेंड है।

हनी सिंह की नई गर्लफ्रेंड (Honey Singh New Girlfriend)

हनी सिंह अपने रिलेशनशिप की वजह से अक्सर खबरों में रहते हैं, जब से उनका उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Honey Singh Ex Wife) से तलाक हुआ, उसके बाद से लेकर अब तक उनका कई हसीनाओं के साथ नाम जुड़ चुका है, वहीं अब फिर एक नया चेहरा सामने आ चुका है। हनी सिंह एक मिस्ट्री गर्ल संग IIFA 2024 में शिरकत की, और साथ ही उसके साथ मीडिया के सामने जमकर पोज भी दिया । इतना ही नहीं, हनी सिंह मिस्ट्री गर्ल का पूरे समय हाथ पकड़े भी नजर आए, ऐसे में चर्चा तेज हो गई है कि हनी सिंह के साथ जो मिस्ट्री गर्ल नजर आ रही है, वो कोई और नहीं, बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड है।


हनी सिंह की नई गर्लफ्रेंड कहां की हैं (Honey Singh New Girlfriend Name)

अब यकीनन आप सभी के मन में यही सवाल चल रहा होगा कि हनी सिंह के साथ नजर आ रही मिस्ट्री गर्ल का नाम क्या है और वे कहां की हैं, तो हम आपको बता दें कि इसके बारे में ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन IIFA के दौरान मिस्ट्री गर्ल ने जो आउटफिट पहना हुआ है, उसे देख सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वो मोरक्को (Morocco) से हैं, क्योंकि मिस्ट्री गर्ल ने वहां का ट्रेडिशनल कफ्तान कैरी किया हुआ है।

Full View

यूजर्स कर रहें हनी सिंह को ट्रोल (Honey Singh Latest Video)

हनी सिंह का मिस्ट्री गर्ल संग वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, बहुत से यूजर्स हनी सिंह को ट्रोल भी कर रहें हैं, उनका कहना है कि अभी हनी सिंह का सही से डाइवोर्स भी नहीं हुआ और नई गर्लफ्रेंड भी मिल गई। किसी ने कहा कि ये वाली कितने दिन टिकेगी। वहीं कुछ यूजर्स ने तो हनी सिंह को उनके ड्रेसिंग स्टाइल के लिए ट्रोल कर दिया है।

Tags:    

Similar News