Ratan Tata के निधन पर Ajay Devgan ने अपनी फिल्म Singham Again पर लिया अहम फैसला, किया कैंसल

Ratan Tata News In Hindi: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने भारत के महान उद्योगपति रतन टाटा जी के निधन पर लिया अहम फैसला, ट्वीटर पर शेयर की जानकारी

Update:2024-10-10 11:28 IST

Ajay Devgn Shared Important Note On X For Ratan Tata Death On Singham Again Movie 

Ajay Devgn On Ratan Tata Death: यदि आज हम ये कहे कि भारत ने आज अपना सबसे अनमोल रत्न खो दिया,तो गलत नहीं होगा क्योंकि रतन टाटा (Ratan Tata) जी एक जिंदा दिल व्यक्ति थे। वो बिजनेमैन नहीं एक इंड्रस्टियल व्यक्ति थे। जो भारत की उन्नति के लिए कार्य करते रहे उन्होंने कभी भी खुद के लिए कुछ नहीं किया। यही वजह है कि आज उनके निधन पर ना केवल भारत के आम नागरिक ही दुनियाभर के लोगों समेत बॉलीवुड जगत से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उसी में से एक अजय देगवन जिन्होंने रतन टाटा जी के मृत्यु से पहले एक अहम जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला की रतन टाटा जी का देहांत हो गया है, उन्होंने तुरंत ही ट्वीटर पर जानकारी शेयर करते हुए कैंसल करने का फैसला लिया। 

अजय देगवन ने सिंघम अगेन को लेकर आज जानकारी शेयर की (Ajay Devgn Shared Important Note On X For Ratan Tata)-

रतन टाटा जी (Ratan Tata) के बारे में कल देर रात खबरें आई की 86 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। जिसके बाद से हर पूरी दुनियाभर से Ratan Tata जी के देहांत पर शोक व्यक्त करने की खबरें आने लगी। बॉलीवुड जगत से जुड़े सेलेब्स ने भी रतन टाटा जी के देहांत पर शोक व्यक्त किया और अपने सोशल मीडिया पर स्पेशल नोट लिखा। उसी में से एक Ajay Devgn ने अपनी अपकमिंग फिल्म Singham Again के प्रमोशन के लिए अपने ट्वीटर अकाउंट पर Ask Ajay नाम का एक कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा देर रात को की थी। जिसका आयोजन आज दोपहर 2 बजे किया जाना था। 

लेकिन जैसे ही अजय देवगन (Ajay Devgn X) को पता चला कि रतना टाटा जी का देहांत हो गया है। उन्होंने कुछ समय बाद ट्वीटर पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि वो रतन टाटा जी के देहांत के अवसर पर अपना ये कार्यक्रम स्थगित कर रहे हैं। 

सिंघम अगेन रिलीज डेट (Singham Again Release Date)-

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स पर आधारित फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। सिंघम अगेन (Singham Again) दीवाली के अवसर पर यानि 1 नवंबर 2024 को रिलीज होगा। जिसकी टक्कर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भूलैया 3 से होगी। 

Tags:    

Similar News