सुशांत की बहन पर ये गंदा आरोप, रिया ने कही ये बड़ी बात

हाल ही में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एक्टर की बहन प्रियंका पर एक बड़ा आरोप लगाया है। रिया ने प्रियंका पर उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है।

Update: 2020-08-18 13:25 GMT
Rhea accuses Sushant's sister of Inappropriately touching her

मुंबई: सुशांत सिंह राजपुर की मौत के बाद लगातार एक के बाद एक कई खुलासे होते दिख रहे है। हर दिन सुशांत के केस में एक नया मोड़ सुनने को मिलता है। गुत्थी सुलझने का नाम ही नहीं ले रही। पहले बॉलीवुड से कई बड़े नाम सामने आ रहे थे । जब से सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज कराई है तब से हर दिन नए खुलासा सामने आ रहा है।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन पर लगाया ये आरोप

हाल ही में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एक्टर की बहन प्रियंका पर एक बड़ा आरोप लगाया है। रिया ने एक चौंकाने वाली बात का खुलासा किया है जो सुशांत की मौत से पहले का वाक्या है। रिया ने अपने स्टेटमेंट में सुशांत की बहन प्रियंका के बारे में कुछ ऐसी बाते बताई हैं जिसे सुन कर शायद ही किसी को अच्छा लगे।

यह भी पढ़ें: भाजपा पर खतरा: मंत्रियों पर मंडरा रहे कोरोना के बादल, चपेट आये में ये नेता

क्या है रिया का आरोप

रिया का कहना है कि सुशांत के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद जब वह सुशांत के घर गई तो उनकी बहन प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ सुशांत के साथ ही रह रहे थे। पिछले साल अप्रैल 2019 की एक रात रिया चक्रवर्ती और प्रियंका किसी पार्टी में एक साथ गयी थी। बहुत ज़्यादा शराब पीने के बाद प्रियंका कथित तौर पर मर्दों और औरतों के साथ कुछ असामान्य बर्ताव कर रही थीं।

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिसिटी बिल-2020: बिजली कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, की ये मांग

गलत तरीके से छू रही थीं प्रियंका

बयान के मुताबिक, रिया ने उस पार्टी में प्रियंका पर ज़ोर दिया कि उन्हें अब (सुशांत के) घर चलना चाहिए। जिसके बावजूद प्रियंका शराब पीती रहीं जबकि अगले दिन शूट पर जाने के कारण रिया जल्दी वापस आ गई। जब रात को रिया सुशांत के कमरे में सोई हुई थीं तो अचानक वह जाग गईं क्योंकि उन्होंने देखा कि प्रियंका उनके साथ बिस्तर में सो रही हैं और उन्हें गलत तरीके से छू रही है।

यह भी पढ़ें: अक्षय ने 1 करोड़ किए दान, असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

सुशांत का अपनी बहन से हुआ था झगड़ा

रिया के लिए यह बात विश्वास करने योग्य नहीं थी, इसके कारण उसने गुस्से में उन्हें तुरंत कमरे से चले जाने को कहा। इस घटना के बाद रिया चक्रवर्ती सुशांत के घर से चली गईं। बाद में रिया ने सुशांत को इस घटना के बारे में बताया तो उनका अपनी बहन से झगड़ा हो गया। जिसके बाद से ही रिया और सुशांत के परिवार के बीच रिश्ते खराब हो गए थे।

यह भी पढ़ें: सेना ने लिया बदला: तीसरा आतंकी भी हुआ ढेर, किया था जवानों पर हमला

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News