कपूर भाइयों ने गणपति विसर्जन के दौरान की मीडिया से बदतमीजी

Update: 2016-09-16 10:17 GMT

मुंबई: बॉलीवुड के दोनों कपूर भाइयों ने रिपोर्टर के साथ हाथापाई की। एक्टर ऋषि कपूर और उनके भाई रणधीर कपूर ने मुंबई में अपने घर पर आयोजित गणेश विसर्जन पूजा के दौरान रिपोर्टर से झगड़ा करने के साथ हाथापाई भी की।

आगे की स्लाइड्स में देखिए कैसे भिड़े मीडिया से....

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस झगड़े के दौरान दोनों एक्टर ने पत्रकारों और कैमरा मैन को थप्पड़ मारे और एक धक्का-मुक्की की। गणेश विसर्जन की पूजा हर साल कपूर परिवार बहुत उत्साह से मनाते हैं, जो जनता की भी बड़ी संख्या शामिल करती है। ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के इस झगड़े का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर घूम रही है जिसमें ये दोनों एक्टर को मारते दिखे।

Full View

पोर्ट के अनुसार सूत्रों का कहना था कि इस घटना के दौरान ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के क्रोध आने और इस तरह से पेश आने की कदाचित कोई कारण नहीं था, मीडिया केवल इस घटना को कवर करने की कोशिश कर रहा था। गौरतलब है कि ऋषि कपूर इस प्रकार की घटनाओं को लेकर भी अक्सर खबरों की शोभा बने रहते हैं, इसके अलावा वह ट्विटर पर भी लोगों की आलोचना करते नज़र आते हैं।

Tags:    

Similar News