Singham Again Update: कुछ ऐसा होगा सिंघम अगेन का क्लाइमेक्स सीन, यहां देखें झलक

Singham Again Update: सिंघम अगेन इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही शूटिंग के सेट से कुछ धमाकेदार तस्वीरें लीक हों गईं हैं|

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-08-22 06:52 GMT

Singham Again Update (Photo- Social Media)

Singham Again Update: बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो "सिंघम अगेन" को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं, इसी के साथ ही फैंस उनकी मच अवेटेड फिल्म "सिंघम अगेन" का इंतजार कर रहें हैं, जो कि रोहित शेट्टी की सफल फ्रेंचाइजी "सिंघम" का चौथा पार्ट है, जिसका नाम "सिंघम अगेन" रखा गया है। सिंघम अगेन इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही शूटिंग के सेट से कुछ धमाकेदार तस्वीरें लीक हों गईं हैं, जो तेजी से वायरल हो रहीं हैं, आइए आपको भी दिखाते हैं।

सिंघम अगेन के सेट से लीक हुई तस्वीरें

सिंघम अगेन फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, क्योंकि रोहित शेट्टी पहले ही ये हिंट दे चुके हैं कि सिंघम की ये फ्रेंचाइजी पहले की तीनों फ्रेंचाइजी से ज्यादा मजेदार होने वाली है। अब तक सिंघम अगेन के सेट से कई तस्वीरें और वीडियोज लीक हो चुके हैं, जिसकी वजह से दर्शकों की उत्सुकता और अधिक बढ़ चुकी है, वहीं अब फिर सिंघम अगेन के सेट कुछ धांसू तस्वीरें लीक हो गई हैं, जिसने दर्शकों के बीच धमाल ही मचा दिया है।


रोहित शेट्टी की "सिंघम अगेन" के सेट से अक्षय कुमार, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर की तस्वीरें सामने आईं हैं, इन चारों का धमाकेदार लुक देख दर्शकों से फिल्म के लिए इतना लंबा इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। इन सामने आई तस्वीरों से तो साफ पता चल रहा है कि फिल्म का क्लाइमेक्स सीन कितना जबरदस्त होने वाला है।

दिवाली पर रिलीज होगी सिंघम अगेन

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन का इंतजार दर्शक बड़ी ही बेसब्री से कर रहें हैं, बता दें कि रोहित शेट्टी की ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी, यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारे हैं। दीपिका पादुकोण, अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह जैसे कलाकार हैं। अर्जुन कपूर इस फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहें हैं। 

Tags:    

Similar News