सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के खिलाफ FIR दर्ज, एक महिला ने गैंगरेप का लगाया आरोप

Update: 2017-10-21 11:38 GMT

मुंबई: सलमान खान के बेहद अजीज बॉडीगार्ड शेरा के खि‍लाफ भी एक एफआईआर दर्ज हुई है। मुंबई की रहने वाली एक महिला ने शेरा पर गैंगरेप की धमकी देने का संगीन आरोप लगाया है।

इस महिला ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने ये मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने बॉडीगार्ड शेरा पर और भी गई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस महिला का कहना है कि शेरा ने उसे जुबैर खान वाले केस में सेटलमेंट करने को कहा। ऐसा नही करने पर उससे गैंगरेप करने की बात कही। महिला के शेरा के खि‍लाफ लगाए गए इन आरोपों के चलते आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें...‘टाइगर जिंदा है का पहला पोस्टर रिलीज, फिल्म में घुड़सवारी करते नजर आएंगे सलमान

हालांकि शेरा ने आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया। उन्होंने कहा, 'आरोप लगाने वाली महिला से उनकी कभी बात तक नहीं हुई है। वो ये भी नहीं जानते कि वो कौन है.' मुम्बई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News