सलीम खान ने बताई अपने खानदान की असली हकीकत, कहा 'Salman के परदादा अंग्रेजों के यहां घोड़े चलाया करते थें'

सलमान खान के पिता स्क्रीनराइटर सलीम खान ने हाल ही में अपने परिवार के बारे में एक चौंकाने वाला खुलास किया है।

Written By :  Priya Singh
Update: 2021-12-25 08:36 GMT

फोटो साभार : सोशल मीडिया

Salman Khan : फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का एक अलग ही रुतबा है। उद्योग में सलमान को उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनके गुस्से और दोस्ती के लिए जाना जाता है। फिल्म उद्योग के लोगों का कहना है कि वो यारों के यार और दुश्मनों के दुश्मन हैं। वहीं अभिनेता के शानों - शौकत के किस्से, तो जग जाहिर हैं। अभिनेता के इसी रुतबे की वजह से कई लोग उनसे खौफ खाते हैं। लेकिन क्या सलमान खान को यह रुतबा उनको उनके परिवार से मिला है। या फिर उन्होंने खुद फिल्म इंडस्ट्री में यह मुकाम हासिल किया है।

अफगानिस्तान में रहता था सलमान खान का खानदान

अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान (Salim Khan) ने एक इंटरव्यू में अपने खानदान के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, " आज से पौने दो सौ वर्ष पहले मेरा खानदान अफगानिस्तान में था। हम गरीब लोग थें, पठान थें। वहां मेरे परदादा ने अनवर खान रहते थें। वो चाहते थें कि हम हिंदुस्तान चले आएं। क्योंकि अफगानिस्तान में किसी भी वक्त गोली चलने लगती थी।" सलीम खान ने आगे बताया कि अफगानिस्तान में उस वक्त जहालत की स्थिति थी, और यह आज भी बनी हुई है।

इंदौर आकर बसें सलमान खान के परदादा 

उन्होंने कहा, "मेरे परदादा ने सुना कि हिंदुस्तान में स्कूल और कॉलेज है, अस्पताल है, लॉ एंड ऑर्डर है। इसलिए उन्होंने वहां से हिंदुस्तान आने के बारे में सोचा। इसके लिए उन्होंने अंग्रेजों की कैलेबरी ज्वॉइन की और हिंदुस्तान आएं। यहां वो इंदौर में आकर बसें। मेरे परदादा कुछ नहीं जानते थें, वो गरीब लोग थें।" सलीम खान ने आगे बताया कि वो सिर्फ घोड़ा चलाना जानते थें और घोड़े की देखरेख करते थें। इसी पैसे से वो अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते थें।

सलीम खान को ऐसा लगी पढ़ने की आदत

अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान ने आगे अपने पढ़ने - लिखने के शौक के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उस जमाने में कलकत्ता से एक न्यूजपेपर निकलता था 'स्टेट्समैन', वो तीन दिन बाद आता था। मेरे परदादा कहते थें कि इसे पढ़ो। यही से उन्होंने पढ़ने की आदत डाली थी। सलीम खान को अब पढ़ने की ऐसी आदत लग गई है कि अब उनके सामने कुछ भी आता है, तो वो उसे पढ़ना शुरु कर देते हैं।

सलीम खान ने खुलेआम की सलमान की शिकायत

सलीम खान (Salim Khan) ने आगे अपने बेटों के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें पढ़ने की बिल्कुल भी आदत नहीं है। सलीम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मेरे बेटों के घर के आगे 4 दिन तक अखबार पड़ा रहता है, लेकिन फिर भी वो उसे नहीं उठाते हैं। अगर किसी नौकर का ध्यान उसपर जाता है , तो वो उसे उठाकर रख देता है। सलीम ने आगे बताया कि उनके घर चार - पांच न्यूजपेपर आते हैं। लेकिन उसे पढ़ने में किसी की दिलचस्पी नहीं होती।

Tags:    

Similar News