इस शख्स ने छीन लिया सलमान खान का लकी ब्रेसलेट, डायरेक्टर भी नहीं उतरवा पाए

Update: 2016-11-15 07:56 GMT

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान से कोई भी पंगा लेना नहीं चाहता है। सभी जानते हैं कि उनकी फ़िल्में बड़े परदे पर ब्लॉकबस्टर साबित होती हैं। उन्हें बॉलीवुड का सुपरस्टार माना जाता है। वहीं सलमान खान के फैंस यह भी जानते हैं कि वह एक ब्लू कलर का ब्रेसलेट हमेशा हाथों में पहनते हैं। यह उनका लकी ब्रेसलेट है। पिछले 15 सालों में सलमान खान ने जितनी भी फ़िल्में की हैं, उन सभी में उनका यह लकी ब्रेसलेट जरूर नजर आया है। लेकिन अब कोई ऐसा है, जिसनेk उनके इस लकी ब्रेसलेट को छीन लिया है।

ख़ास बात तो यह है कि खुद सलमान खान भी कुछ नहीं कर पाए और उनका ब्रेसलेट उनसे दूर चला गया।

आगे की स्लाइड में जानिए किसने छीन लिया सलमान खान का ब्रेसलेट

Full View

ज्यादा हैरान होने की जरूरत नहीं है सुपरस्टार सलमान खान का यह ब्रेसलेट किसी और ने नहीं बल्कि खुद उनके भांजे आहिल ने छीना है। हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें मासूम से आहिल ने सलमाlkmklन खान का ब्रेसलेट अपने मुंह में दबा रखा है और उससे खेल रहा है। इस तस्वीर के साथ अर्पिता खान ने यह भी लिखा कि 'पेरेंट्स के गाइडेंस की जरूरत... हर एक चीज को मुंह में नहीं जाने देना चाहिए।'

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह आहिल मुंह में डाल रहा है ब्रेसलेट

Full View

बता दें आजकल सलमान खान अपने भांजे आहिल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। तभी तो उन्होंने बिना किसी दिक्कत के अपना ब्रेसलेट आहिल को दे दिया। इतना ही नहीं इससे पहले भी सलमान खान और आहिल की फोटोज सोशल मीडिया में खूब धमाल मचा चुकी हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए आहिल की क्यूट फोटोज

Full View

अर्पिता खान ने आहिल की कई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें से एक में उन्होंने लिखा है कि जब मैं आस-पास नहीं होती हूं। तो वह एेसी हरकतें करता है।

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह भांजे पर प्यार लुटाया है सलमान खान ने

Full View

सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी 2014 में आयुष शर्मा के साथ हुई थी और आहिल का जन्म 2016 में 30 मार्च को हुआ था।

Tags:    

Similar News