बॉलीवुड में हड़कंप! सलमान खान की जान को खतरा, बढ़ाई गई सुरक्षा

इस समय जोधपुर में काला हिरण का शिकार किए जाने के मामले में सलमान पर केस चल रहा है। सलमान खान के खिलाफ इस मामले में बिश्नोई समाज खड़ा हुआ है।

Update: 2023-07-04 11:08 GMT
सलमान खान को जान से मारने की धमकी! पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की जान को खतरा है। दरअसल कुछ दिन पहले ही गैरी शूटर नाम के एक यूजर ने फेसबुक पर जान से मारने की धमकी सलमान खान को दी थी। ऐसे में पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: खतरे में दिल्ली! अभी-अभी घुसे 3 आंतकी, जारी हुआ हाई अलर्ट

पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, उसका नाम लॉरेंस बिश्नोई है। बता दें, लॉरेंस बिश्नोई पर गाड़ी चुराने का आरोप भी लगा था और इसी सिलसिले में उसको गिरफ्तार भी किया गया था। पुलिस पूछताछ के दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने कबूल किया कि उसने फेसबुक पोस्ट के जरिए 16 सितंबर को सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें: खौफनाक प्लेन हादसा: 7 की मौत, हवा में उड़ते ही ऐसे जमीन पर आ गिरा

पुलिस को लॉरेंस ने ये भी बताया कि सलमान खान को यह झूठी जान से मारने की धमकी उसने सिर्फ सोशल मीडिया पर पॉप्युलर होने के लिए दी थी। मालूम हो, बिश्नोई एक सोपू गैंग का सदस्य है जिसे धमकी के पीछे मुख्य रूप से दोषी माना जाता है।

क्या लिखा था पोस्ट?

लॉरेंस ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी वाले पोस्ट में लिखा था कि, 'सोच ले सलमान तू भारत के कानून से बच सकता है, लेकिन बिश्नोई समाज और सोपू पार्टी के कानून ने तुझे मौत की सजा सुना दी है। सोपू की अदालत में तू दोषी है।'

यह भी पढ़ें: भीषण बारिश से देश बेहाल: इन राज्यों में होगी जमकर वर्षा, अलर्ट जारी

बता दें कि इस समय जोधपुर में काला हिरण का शिकार किए जाने के मामले में सलमान पर केस चल रहा है। सलमान खान के खिलाफ इस मामले में बिश्नोई समाज खड़ा हुआ है। इसी मामले में कोर्ट ने पहले सलमान को 5 साल की सजा भी सुनाई थी। हालांकि, वह जमानत पर बाहर हैं।

Tags:    

Similar News