Salman Khan की शादी की अटकलें फिर हुई तेज़,इस एक्ट्रेस के साथ वायरल हुआ वीडियो

Salman Khan का नाम आते ही लोगों के मन में बस यही सवाल आने लगता है कि भाईजान शादी कब करेंगे। ऐसे में सोशल मीडिया पर सलमान का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-05-02 05:55 GMT

Salman Khan (Image Credit-Social Media)

Salman Khan Wedding: सलमान खान (Salman Khan) का नाम आते ही लोगों के मन में बस यही सवाल आने लगता है कि भाईजान शादी कब करेंगे। ऐसे में सोशल मीडिया पर सलमान का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे वो एक एक्ट्रेस के साथ टाइम स्पेंड करते दिख रहे हैं।

सलमान खान का बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ वीडियो आग की तरह फ़ैल गया है। जिसमे सलमान और एक्ट्रेस की बॉन्डिंग देखने लायक है। और इस वीडियो के सामने आते ही एक बार फिर सलमान की शादी की अटकलें भी तेज़ हो गईं हैं। सलमान की उम्र भले की 56 हो लेकिन उनके फैंस अभी भी सलमान को दूल्हे के रूप में देखने को बेकरार हैं। उनका नाम कई फ़िल्मी एक्ट्रेसेस के साथ भी जुड़ा लेकिन कभी बात नहीं बन पाई। कहा जाता है सलमान ने ऐश्वर्या राय को ही बीवी के रूप में देखा था। बाकि किसी एक्ट्रेस के साथ उनका उतना जुड़ाव नहीं हो पाया। एक इंटरव्यू में सलमान की माँ ने भी इशारा किया था कि उनका पूरा परिवार ऐश्वर्या से शादी को तैयार भी हो गया था।

फिलहाल सलमान का नाम अब एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा हैं जिनके साथ उनका वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। सलमान के लिए अभी कुछ समय पहले ये भी कहा जा रहा था कि वो बच्चा भी गोद ले सकते हैं। दरअसल सलमान को बच्चे काफी पसंद हैं। ऐसा ही उनका बच्चों के प्रति लगाव देखने को मिला एक इवेंट में जहाँ वो एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के साथ पहुंचे। इस इवेंट में सलमान हर बच्चे से मिले। सलमान उनके साथ काफी एन्जॉय करते दिख रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस सलमान खान की जैकलीन फर्नांडिस से शादी की अटकलें लगा रहे हैं। 

सलमान के फैंस काफी कमेंट करते दिख रहे हैं और वीडियो को बार आर देख भी रहे हैं।  

Tags:    

Similar News