Sania Mirza-Shoaib Malik: कैसे शुरू हुई सानिया और शोयब की प्रेम कहानी, कितनी मुश्किलों भरी थी दोनों की शादी

Sania Mirza-Shoaib Malik: हाल ही में, सानिया की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस को उनकी मैरिड लाइफ को लेकर चिंतित कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन दोनों की लव स्टोरी?

Update: 2022-11-08 10:12 GMT

Sania Mirza-Shoaib Malik (Image Credit-Social Media)

Sania Mirza-Shoaib Malik: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने जब अपनी शादी की घोषणा की थी तब हर कोई काफी हैरान रह गया था। एक-दूसरे के लिए उनके सच्चे प्यार ने साबित कर दिया कि असली कनेक्शन कैसा दिखता है।

क्या है सानिया मिर्जा और शोएब मलिक सीमा पार वाली लव स्टोरी

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक सबसे हॉट कपल में से एक हैं। उनकी सीमा पार प्रेम कहानी विवादों से घिरी है। हाल ही में, सानिया की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस को उनकी मैरिड लाइफ को लेकर चिंतित कर दिया है।

सानिया मिर्जा की लेटेस्ट सीक्रेट पोस्ट

सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर एक सीक्रेट पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'टूटे हुए दिल कहां जाते हैं। अल्लाह को खोजने के लिए'। कहा जा रहा है कि शोएब मलिक ने अपने एक टीवी शो के दौरान सानिया को कथित तौर पर धोखा दिया और तब से दोनों अलग रह रहे हैं। आइये जानते हैं क्या थी सानिया और शोएब की प्रेम कहानी।

ऐसे मिले थे सानिया और शोएब

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक पहली बार होबार्ट में मिले थे। सानिया ने अपनी आत्मकथा में खुलासा किया कि शोएब उनकी जिंदगी में तब आए जब वो बुरे दौर से गुजर रही थीं।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का रिश्ता

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने एक दूसरे को पांच महीने तक डेट किया उसके बाद दोनों की लव स्टोरी की शुरआत हुई। इसके बाद दोनों अप्रैल 2010 में शादी के बंधन में बंध गए और बेटे इज़हान के माता-पिता हैं।

ऐसे हुई सानिया और शोएब की शादी

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने प्री-वेडिंग फंक्शन के साथ शानदार शादी की। उन्होंने हैदराबाद में सानिया के घर पर मेहंदी सेरेमनी की थी। सानिया ने अपनी शादी में अपनी मां की लाल साड़ी पहनी थी और शोएब ने काले रंग की शेरवानी पहनी थी। उनका रिसेप्शन सियालकोट में आयोजित किया गया था जिसके बाद लाहौर, पाकिस्तान में वलीमा किया गया था।

सानिया और शोएब का रिश्ता काफी खास रहा है दोनों अक्सर चैट शो में एक दूसरे की तारीफ करते नहीं थकते। फिलहाल सानिया एक स्पोर्ट्स पर्सन हैं और इंडिया को रिप्रेजेंट करतीं हैं इसपर एक पाकिस्तानी प्लेयर से उनका शादी करना भारत में कई लोगों को नागवार गुज़रा था। वहीँ अब उनका ये पोस्ट कई सवाल खड़े कर रहा है। गौरतलब है कि सानिया मिर्जा ने 30 अक्टूबर को एक बच्चे को जन्म दिया और पति शोएब ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी का खुलासा किया था। दोनों ने अपने बेटे का नाम इजहान मिर्जा-मलिक रखा।

Tags:    

Similar News