सपना चौधरी का नया वीडियो, राजस्थानी गाने पर लगा रही ठुमका, आप भी देखें

सपना चौधरी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। इस वीडियो में यह राजस्थानी लुक में नजर आ रही हैं।

Published By :  Shraddha
Update: 2021-04-16 13:29 GMT

सपना चौधरी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल फोटो - सोशल मीडिया  

नई दिल्ली : हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी अपने डांस से सभी को खुश कर देती है। इनका डांस पूरे देश के लोग काफी पसंद करते हैं। आपको बता दें कि आए दिन सोशल मीडिया पर कई नए वीडियो शेयर करती रहती हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर अपने डांस - गानो के साथ- साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं।

इन दिनों सपना चौधरी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो में यह राजस्थानी लुक में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सपना राजस्थानी गाने पर ठुमका लगाती नजर आ रही हैं।

सपना चौधरी हरियाणवी गानों पर लोगों का दिल जीतती आ रही है। वहीं इस बार यह राजस्थानी गाने पर ठुमका लगाते हुए दिख रही हैं। आपको बता दें कि सपना चौधरी ने अपने इस्टाग्राम पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में वह मीत ब्रोज और कनिका कपूर का हिट राजस्थानी सॉन्ग ठाड़े रहियो .. पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रही हैं।



सपना चौधरी इस नए वीडियो में अपने बन्ने की शिकायत करती नजर आ रही है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इनके फैंस को यह गाना काफी पसंद आ रहा है। सपना के इस वीडियो पर फैंस काफी प्यार भरे कमेंट करते नजर आ रहे हैं। कोई बहुत खूबसूरत कर रहा है, तो कोई प्यार वाली इमोजी भेज रहा है। 

Tags:    

Similar News