Sapna Choudhary Ke Gane: क्या आपने देखा 'मुच्छा से डरेगी' गाने पर सपना चौधरी का डांस, गजब की अदाएं बिखेर रही हैं

Sapna Choudhary Ke Gane: सपना चौधरी के साथ इस गाने में जानू राखी नज़र आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Written By :  Monika
Update: 2021-10-03 07:58 GMT

सपना चौधरी के म्यूजिक वीडियो का सीन 

Sapna Choudhary Ke Gane: डांसर सपना चौधरी (Dancer Sapna Choudhary ) के नए पुराने डांस वीडियो जमकर इंटरनेट पर वायरल होते हैं। सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) अपनी यूनीक डांस स्टाइल के चलते काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। उनके शो को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा होती हैं, जिसके टिकट के दाम भी अच्छे खासे होते हैं। इन दिनों सपना का एक म्यूजिक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है 'मुच्छा से डरेगी' (Muchha Se Daregi)। इस गाने में हरियाणवी डांसर काफी अलग अंदाज में नज़र आ रही हैं। इस म्यूजिक वीडियो इन डांस तो नहीं अपनी अदाओं से ही सबका दिल जीत रही हैं।

आपको बता दें, इस गाने को विनु गॉड और सुशीला तखर ने अपनी आवाज दी है। वही सपना चौधरी के साथ इस गाने में जानू राखी नज़र आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इसे सोनोटेक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। हरियाणवी डांसर (Haryanvi dancer ) का देसी लुक को सभी को पसंद आता है। इस म्यूजिक वीडियो को 16,378,562 व्यूज मिले हैं। 

Full View

बिग बॉस में नज़र आईं थी सपना चौधरी 

हरियाणा की शान सपना चौधरी पहले से ही काफी पॉपुलर थी लेकिन बिग बॉस में आने के बाद उन्हें देशभर में पहचान मिली। बिग बॉस में सपना चौधरी का सफर काफी रोमांचक रहा था। कुछ से उनकी बनी तो कुछ से काफी विवाद भी हुआ। शो से निकलने के बाद सपना को कई प्रोजेक्ट्स के ऑफर आने लगे। उन्होंने भोजपुरी , पंजाबी और बॉलीवुड फिल्म में भी काम किया है।

नए प्रोजेक्ट्स में बिजी 

सपना चौधरी के गाने (Sapna Choudhary Ke Gane ) इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। जिधर देखो उनके ही गाने हर फंक्शन में बजते हैं। इन दिनों सपना चौधरी अपने नए प्रोजेक्ट्स में काफी ज्यादा बिजी चल रही हैं। एक एक कर कई म्यूजिक वीडियो रिलीज कर चुकी हैं और कुछ आने बाकी हैं। इसके अलावा वह कई इवेंट्स और शोज में भी नज़र आती हैं।

Tags:    

Similar News