Sapna Choudhary Ke Gane: रिलीज हुआ सपना का 'लख्मी चंद की टेक' गाना, देसी अंदाज में लूटा दर्शकों का दिल

Sapna Choudhary Ke Gane: कुछ ही घंटो पहले सपना चौधरी (Sapna Choudhary ) का एक नया गाना रिलीज हुआ है। सपना ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी है।

Newstrack :  Network
Published By :  Monika
Update: 2021-05-26 09:21 GMT

सपना चौधरी (फोटो : सोशल मीडिया )

Sapna Choudhary Ke Gane: हरियाणा की शान सपना चौधरी अब देशभर के लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। स्टेज शोज से बॉलीवुड तक का सफ़र सपना चौधरी के लिए इतना आसान नहीं था। लेकिन कड़ी मेहनत और संघर्ष से आज वो इस मुकाम तक पहुंच पाई। बिग बॉस से निकलने के बाद सपना को लोग जानने लगे, उन्हें कई नए प्रोजेक्ट्स मिलने शुरू हुए। वैसे तो सपना चौधरी के लगभग सभी गाने डांस नंबर होते हैं जिसपर सपना के ठुमके देखने लायक होते हैं। कुछ ही घंटो पहले सपना का एक नया गाना रिलीज हुआ है।

सपना का नया गाना 'लख्मी चंद की टेक' रिलीज हो चूका है। इस गाने में सपना के साथ आशीष नेहरा भी नजर आ रहे है। गाने में दोनों की जोड़ी को लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सपना ने गाना रिलीज होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। उन्होंने इस गाने का वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन भी लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा- हमारा नया गाना लख्मी चंद की टेक रिलीज हो गया है, उम्मीद है मेरे सब गानों के जैसे इस गाने को भी आपका खुब प्यार मिलेगा और आपका प्यार हमेशा ऐसा ही बना रहेगा ! इसी के साथ सपना ने जानकारी दी है कि गाना रिलीज हो गया..

इन सभी ने की बराबर मेहनत 

आपको बता दें, 'लख्मी चंद की टेक' गाने में सपना और आशीष नेहरा की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने का लिरिक्स नवीन विशू बाबा ने लिखा है। वहीं इस गाने को सोमवीर कठुर्वाल ने गाया है। गाना रिलीज होने के बाद से इस गाने को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं।

इस खबर को सुनकर फैंस थे हैरान

सपना कुछ ही महीनों पहले मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। ये खबर जैसे ही मीडिया में आई इनके फैंस काफी हैरान रह गए। सभी के मन में एक ही सवाल था कि उन्होंने शादी कब और किससे की। उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी की थी। जिसमें केवल घर के लोग ही शामिल हुए थे। खबरों की माने तो उनकी शादी जनवरी 2020 में हुई थी । पति वीर साहू भी पेशे से आर्टिस्ट हैं, वह सिंगर होने के साथ साथ एक प्रोड्यूसर भी हैं । वीर ने कई हरियाणवी फिल्मों में काम किया है। जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है।

Full View

सपना का मेकओवर 

सपना सोशल मीडिया पर आफी एक्टिव रहतीं है। कोरोना महामारी के चलते वह स्टेज शोज तो नहीं कर पाती लेकिन अपने दर्शकों को घर बैठे ही अपने वीडियोस और खूबसूरत तस्वीरों से दर्शकों का दिल चूका लेती हैं। सपना ने अपने लुक्स पर भी काफी मेहनत की हैं। वह अब सलवार सूट के साथ शोर्ट ड्रेस में भी नजर आतीं हैं। जिसे उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News