Sapna Choudhary ke gane: सपना ने 'स्लेट बरती' गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

हरियाणवी डांस सपना चौधरी अपने मेहनत के दम पर आज पूरे विश्व में जादू बिखेर रही है। इनका यह सफर इतना असान नहीं रहा

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-05-26 08:08 GMT

सपना चौधरी (फोटोः सोशल मीडिया)

Sapna Choudhary ke gane: हरियाणवी डांस सपना चौधरी  (Sapna Chaudhary) अपने मेहनत के दम पर आज पूरे विश्व में जादू बिखेर रही है। इनका यह सफर इतना असान नहीं रहा। स्टेज शो से मनोरंजन जगत में आना इतना आसान नहीं होता। लेकिन सपना चौधरी अपने कड़ी मेहनत की दम पर यह मंजिल भी हासिल कर लिया हैं।

हरियाणवी की यह डांस क्वीन बिग बॉस 11 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थी। यही से सपना को बॉलीवुड में एंट्री मिली। और यही से इनका सफर शुरू हो गया। इतना ही नहीं सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लॉकडाउन का समय चल रहा है इस बीच सपना हर रोज सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती है। इस बीच सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस का वीडियो शेयर किया है जो बहुत तेज से वायरल हो रहा है।

दरअसल सपना इस वीडियो में हरियाणवी गाना (Haryanvi song) स्लेट बरती पर कमर मटकाते हुई नजर आ रही है। उनके फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में सपना ने जेब्रा प्रिंट का ब्लैक एंड व्हाइट सूट पहन रखा है इसके साथ ही वह डार्क रेड लिपस्टिक और हल्के मेकअप के साथ नजर आ रही है। वीडियो में सपना के डांस के लोग दीवान हो रहे हैं।

आपको बताते चलें कि सपना के फैंस उनके इस डांस के खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो को अबतक लाखों लोगों ने देख लिया है। सपना ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट के सूट में कहर ढा रही हैं। सपना ने इस धमाकेदार वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं। बताते चलें कि बीते दिन पहले ही सपना ने बारिश के मौसम में फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट में स्टाइलिश साड़ी पहनी हुई नजर आई। सपना का यह लुक लोगों को मदहोश कर रहा था। लोग इनके इस लुक को जमकर तारीफ किया।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News