Sapna Choudhary ने जब इंग्लिश मीडियम में पढ़ कर सरकारी स्कूल के छोरे से मिलाया था हाँथ, देखिये Video

Sapna Choudhary का एक गाना आया था इंग्लिश मीडियम जो आज भी उनके फैंस सुनना पसंद करते हैं।आप भी देखिये ये गाना

Written By :  Shweta Srivastava
Newstrack :  Network
Update: 2022-04-11 05:15 GMT

Sapna Choudhary Song(फोटो संभार-सोशल मीडिया)

Sapna Choudhary Song: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। यही वजह है कि उनके गाने ट्रेंड पर रहते हैं और उनके फैंस उनके पुराने वीडियोस भी उसी जोश के साथ देखते हैं जैसे वो रिलीज़ के वक़्त पसंद करते थे।

ऐसा ही उनका एक गाना आया था इंग्लिश मीडियम जो आज भी उनके फैंस सुनना पसंद करते हैं। सपना ने भले ही अपने करियर की शुरुआत ऑकेस्ट्रा में शोज़ से की हो लेकिन वो आज हर घर में पहचानी जातीं हैं। सपना ने ये मुकाम अपनी मेहनत से पाया है। उन्हें सबसे ज़्यादा पहचान मिली बिग बॉस के शो से जब उन्हें हर कोई जानने और पसंद करने लगा।

सपना की दीवनगी ऐसी है कि आज भी उनके हर शो सुपरहिट होते हैं। और उन्हें देखने लाखों की भीड़ जुट जाती है। सपना भी अपने फैंस का काफी ख्याल रखतीं हैं और उनके लिए सोशल मीडिया के ज़रिये पोस्ट शेयर करतीं रहतीं हैं।

सपना का गाना इंग्लिश मीडियम (English Medium)को अब तक 287,017,263 व्यूज मिल चुके हैं और ये लगातार बढ़ भी रहे हैं। करोड़ों दिलों पर राज करने वाली हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के पुराने वीडियो आये दिन इंटरनेट पर छाए रहते हैं। हरियाणवी डांसर के फैन फॉलोइंग के बीच उनका ये गाना सिर चढ़कर बोलता है। सपना इस गाने में काफी सुन्दर लग रहीं हैं।

आपको बता दें ये गाना सपना चौधरी और विक्की काजला पर फिल्माया गया इस हरियाणवी गाना 'इंग्लिश मीडियम' को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। सपना ने इस गाने पर कई बार स्टेज पर भी परफॉर्म किया है जो कि काफी हिट होता है।आप भी देखिये ये गाना-

Full View

सपना चौधरी ने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव भी देखे एक दौर वो भी था जब सपना ने ख़ुदकुशी करने की कोशिश की थी। वो काफी डिप्रेस्शन में चली गईं थी। लेकिन सपना हार मानने वालों में से नहीं हैं ।उन्होंने फिर से कोशिश की और उसके बाद से पीछे नहीं देखा। अभी कुछ समय पहले उनका एक और वीडियो ट्रेंड हो रहा था जिसमे वो राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का हिट गाना ज़िन्दगी एक सफर है सुहाना पर लिप्सिंग कर रहीं थीं। साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया था "जिओ और जीने दो। "उन्होंने ज़िन्दगी को काफी करीब से देखा है और इतना ही नहीं वो अपने आलोचकों को भी काफी सही से जवाब देतीं हैं। उनका ये बेबाक अंदाज़ उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। सपना आज लाखों दिलों में रहतीं हैं और उनके चाहने वाले केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। 

Tags:    

Similar News