OMG: मर्डर कर हुआ फरार, फिर बन गया कपिल के शो का स्क्रिप्ट राइटर

Update: 2016-08-04 23:40 GMT

मुंबईः हास्य कलाकार कपिल शर्मा के शो के एक स्क्रिप्ट राइटर को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। रामाभिषेक सिंह उर्फ केरा सिंह की तलाश पुलिस को साल 2009 से थी। उस पर डबल मर्डर का आरोप है। रामाभिषेक पर 30 हजार रुपए का इनाम भी था।

एसटीएफ के एएसपी और सर्विलांस विशेषज्ञ डॉ. अरविंद चतुर्वेदी की वजह से इस आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका। डॉ. चतुर्वेदी ने सर्विलांस और अपने मुखबिरों के जरिए केरा सिंह की तलाश की। केरा सिंह आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना इलाके के मऊपरासिन गांव का रहने वाला है। वह मुंबई में रोहित सिंह के नाम से रहता था। मुंबई में अंधेरी वेस्ट इलाके से उसे पकड़ा गया।

केरा सिंह के बाबा विभूति नारायण सिंह गांव के स्कूल के मैनेजर थे। उनका जमीन का विवाद पूर्व प्रधान भूरे सिंह से चल रहा था। 2009 में केरा, उसके पिता और मनोज सिंह आदि ने अपने साथियों के साथ विरोधियों पर हमला किया। इसमें रामनरेश शर्मा और रामेश्वर राम की मौत हो गई। घटना के बाद केरा इलाहाबाद के झूंसी में कुछ समय रहने के बाद मुंबई पहुंच गया। पहले उसने सब टीवी पर इंडियन ड्रामा शो में एक्टिंग की और कुछ स्क्रिप्ट भी लिखी। इसके बाद वह लाफ्टर शो की स्क्रिप्ट लिखने लगा।

फोटोः कपिल शर्मा और इनसेट में मर्डर का आरोपी केरा सिंह

Tags:    

Similar News