Shahrukh Khan: 'जवान' की रिलीज से पहले शाहरुख ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन, वीडियो हुआ वायरल

Shahrukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने के लिए पहुंचे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Update: 2023-08-30 07:58 GMT
Shah Rukh Khan (Image Credit: Instagram)

Shahrukh Khan: बॉलीवुड एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर काफी चर्चा में है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको ये वीडियो दिखाते हैं।

माता के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान

शाहरुख खान एक बार फिर मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने के लिए पहुंचे हैं। दरअसल, एक्टर की फिल्म 'जवान' बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले, एक्टर माता के दर्शन करने के लिए जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर में माता की पूजा-अर्चना करने पहुंचे हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, एक्टर मंगलवार देर रात मत्था टेकने के लिए मंदिर पहुंचे। सुपरस्टार मंगलवार शाम आधार शिविर कटरा पहुंचे और रात करीब 11.40 बजे मंदिर तक पहुंचने के लिए नए ताराकोटे मार्ग का इस्तेमाल किया। उन्होंने मंदिर में पूजा की और वह उसके बाद ही रवाना हो गए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ दर्शन का वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख हुड वाली नीली जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं और अपना चेहरा पूरी तरह से ढके हुए दिख रहे हैं। उनका मंदिर में दर्शन करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक्टर की काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं।

'पठान' के वक्त भी किए थे दर्शन

बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान अपनी फिल्म 'पठान' की रिलीज से पहले मां के दर्शन करने पहुंचे थे। शाहरुख खान ने 'पठान' से बड़े पर्दे पर 4 साल बाद वापसी की थी और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

वहीं, अब फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म 'जवान' का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि 'जवान' एक एक्सन थ्रिलर मूवी है, जिसका निर्देशन तमिल फिल्म निर्माता एटली ने किया है। यह 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा भी हैं। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कैमियो करती नजर आएंगी।

Tags:    

Similar News